निरीक्षी न्यायाधीश ने किया न्यायालय का उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन

फोटो -4,5,6कैप्सन- उद्घाटन करते न्यायाधीश, उपस्थित लोग व पौधरोपण करते न्यायिक पदाधिकारी.प्रतिनिधि, वीरपुरपटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सह निरीक्षी न्यायाधीश प्रभात कुमार झा ने बुधवार को सब जज प्रथम सह एसजेएम न्यायालय का उद्घाटन किया. इस अवसर पर न्यायमूर्ति श्री झा ने कहा कि सब जज प्रथम सह एसजेएम न्यायालय की बहू प्रतिक्षित मांग को […]

विज्ञापन

फोटो -4,5,6कैप्सन- उद्घाटन करते न्यायाधीश, उपस्थित लोग व पौधरोपण करते न्यायिक पदाधिकारी.प्रतिनिधि, वीरपुरपटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सह निरीक्षी न्यायाधीश प्रभात कुमार झा ने बुधवार को सब जज प्रथम सह एसजेएम न्यायालय का उद्घाटन किया. इस अवसर पर न्यायमूर्ति श्री झा ने कहा कि सब जज प्रथम सह एसजेएम न्यायालय की बहू प्रतिक्षित मांग को पूरा होता देख खुशी हो रही है. अब इस न्यायालय के प्रारंभ हो जाने से 10 साल तक केसजा वाले मुकदमों का निबटारा यहीं से हो जायेगा. आधार भूत संरचनाओं के अभाव के कारण अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय की स्थापना में अभी विलंब है. पटना हाइकोर्ट से आये विधि सचिव सह राज्य सरकार के विधि परामर्शी अखिलेश कुमार जैन ने नये न्यायालय के संदर्भ में राज्यपाल द्वारा जारी अध्यादेश की अधिसूचना को पढ़ कर सुनाया. इसके अनुसार यह न्यायालय 10 जून से वीरपुर में प्रभावी होगा. जिलाधिकारी एलपी चौहान ने कहा कि जिले के लिए आज का दिन एक ऐतिहासिक दिन है. जिले के अन्य अनुमंडल मुख्यालयों में भी इस स्तर के न्यायालय की स्थापना होनी है. उन्होंने कहा कि इसके लिए भूमि उपलब्ध कराने के प्रति जिला प्रशासन गंभीर है. इससे पूर्व स्थानीय न्यू कैंब्रिज स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गीत गाया. जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया. कार्यक्रम के बाद न्यायिक पदाधिकारी व जिले के आलाधिकारियों ने परिसर में पौधरोपण भी किया. समारोह को एसपी पंकज कुमार राज, विधिज्ञ संघ के सचिव श्यामानंद मिश्रा, अध्यक्ष लखन किशोर मल्लिक, पूर्व अध्यक्ष बैद्यनाथ लाल आदि ने भी संबोधित किया. संचालन प्रो डी झा ने किया. मौके पर वीरपुर, सुपौल एवं निर्मली के कई अधिवक्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन