विधानसभा सम्मेलन की तैयारी को लेकर भाजपा की बैठक

Updated:
विज्ञापन

फोटो-15कैप्सन- बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता प्रतिनिधि,सुपौल विधान सभा सम्मेलन की सफलता को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को व्यापार संघ भवन में हुई. अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर ने बताया कि 15 जून को गांधी मैदान में विधानसभा सम्मेलन होगा. इसमें केंद्रीय मंत्री के अलावा प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारी व कार्यकर्ता […]

विज्ञापन

फोटो-15कैप्सन- बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता प्रतिनिधि,सुपौल विधान सभा सम्मेलन की सफलता को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को व्यापार संघ भवन में हुई. अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर ने बताया कि 15 जून को गांधी मैदान में विधानसभा सम्मेलन होगा. इसमें केंद्रीय मंत्री के अलावा प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारी व कार्यकर्ता भाग लेंगे. सम्मेलन के माध्यम से पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव की तैयारी का बिगुल फूंका जायेगा. सम्मेलन में जिले के 10 हजार से अधिक कार्यकर्ता भाग लेंगे. पूर्व सांसद विश्वमोहन कुमार ने कहा कि राज्य में विधि व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है. योजनाओं में लूट मची है. नीतीश सरकार से लोग आजिज आ चुके हैं, जो भाजपा के लिए शुभ संकेत हैं. प्रांतीय सदस्य विजय शंकर चौधरी व महामंत्री रणधीर ठाकुर ने कहा कि जनता परिवार के नाम पर महा विलय की घोषणा ने तमाम तथाकथित समाजवादियों की पोल खोल दी है. कुरसी के लिए आपस में ही खींचतान जारी है. दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा विकास के नये कीर्तिमान स्थापित किये गये हैं. जनता सब कुछ समझ रही है, आगामी चुनाव में सूबे में भाजपा व एनडीए की सरकार बननी तय है. धन्यवाद ज्ञापन विधानसभा सम्मेलन के संयोजक सुमन कुमार चंद ने किया. मौके पर जिला उपाध्यक्ष मनोज पाठक, प्रवक्ता रमण कुमार चंद, रंजू झा, उषा साह,सरिता मिश्रा, बलराम कामत, गिरीश चंद्र ठाकुर, सरोज कुमार झा, दानी चौपाल, परमानंद सिंह, रजनीश कुमार सिंह, राजधर यादव, महेश देव, मो जहीर, चंद्रवीर यादव, दयानाथ झा, डा अवनी रंजन, श्याम पौद्दार, मिथिलेश यादव, त्रिलोक कुमार, मो इसरत तुल्लाह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन