गृह रक्षकों ने भिक्षाटन कर जताया विरोध
फोटो – 12कैप्सन-समाहरणालय द्वार पर भिक्षाटन करते गृह रक्षकप्रतिनिधि,सुपौल बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के आह्वान पर जिले में गृहरक्षकों का चरणबद्ध आंदोलन जारी है. आंदोलन के तहत गृहरक्षकों ने शनिवार को समाहरणालय द्वार के समक्ष भिक्षाटन कार्यक्रम का आयोजन किया. मौजूद वक्ताओं ने कहा कि सरकार की अनदेखी के कारण गृहरक्षकों की स्थिति […]
फोटो – 12कैप्सन-समाहरणालय द्वार पर भिक्षाटन करते गृह रक्षकप्रतिनिधि,सुपौल बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के आह्वान पर जिले में गृहरक्षकों का चरणबद्ध आंदोलन जारी है. आंदोलन के तहत गृहरक्षकों ने शनिवार को समाहरणालय द्वार के समक्ष भिक्षाटन कार्यक्रम का आयोजन किया. मौजूद वक्ताओं ने कहा कि सरकार की अनदेखी के कारण गृहरक्षकों की स्थिति काफी दयनीय हो गयी है. समुचित वेतन व भत्ता के अभाव में उन्हें आर्थिक समस्या से जूझना पड़ रहा है. संघ के सचिव उपेंद्र यादव व उपाध्यक्ष हरेराम यादव ने कहा कि गृहरक्षकों द्वारा 05 सूत्री मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है. पर, सरकार गृह रक्षकों की समस्याओं के प्रति उदासीन बनी हुई है. आंदोलन के अगले चरण में नौ जून को पटना में विशाल धरना व प्रदर्शन किया जायेगा. उन्होंने सभी गृहरक्षकों से प्रदेश स्तरीय धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया. सचिव श्री यादव ने बताया कि संघ के प्रदेश अध्यक्ष सोमप्रकाश की राज्य सरकार द्वारा गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार की शाम मशाल जुलूस निकाला जायेगा. मौके पर संघ के अध्यक्ष कामदेव यादव के इकलौते पुत्र सुधांशु कुमार की सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर दुख प्रकट किया गया. सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गया. मौके पर भागवत यादव, मनोज कुमार सिन्हा, योगेंद्र यादव, सत्यदेव मेहता, रामगुलाम यादव, कुलानंद यादव, गंगा प्रसाद कामत सहित अन्य गृह रक्षक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










