मांग पूरी होने तक जारी रहेगी हड़ताल: डॉ अमन
फोटो -01कैप्सन- डा अमन का फाइल फोटो प्रतिनिधि,सुपौल तकनीक चाहे कितनी भी विकसित हो जाये, भोजन मनुष्य की मूलभूत आवश्यकता बनी रहेगी. भोजन की आपूर्ति किसान ही कर सकता है और उनके विकास में किसान सलाहकारों की भूमिका सबसे अहम होती है. उक्त बातें किसान सलाहकार संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमन कुमार ने […]
फोटो -01कैप्सन- डा अमन का फाइल फोटो प्रतिनिधि,सुपौल तकनीक चाहे कितनी भी विकसित हो जाये, भोजन मनुष्य की मूलभूत आवश्यकता बनी रहेगी. भोजन की आपूर्ति किसान ही कर सकता है और उनके विकास में किसान सलाहकारों की भूमिका सबसे अहम होती है. उक्त बातें किसान सलाहकार संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमन कुमार ने बुधवार को कहीं. डा कुमार ने राज्य सरकार पर किसान सलाहकारों की अनदेखी का आरोप लगाया. कहा कि किसान सलाहकारों के हड़ताल से किसानों में मायूसी है, क्योंकि उन्हें फसल क्षति का मुआवजा नहीं मिल पा रहा है. किसान सलाहकार विभाग व किसानों के बीच की मजबूत कड़ी हैं. उनके दायित्व निर्वहन से ही सरकारी योजनाएं फलीभूत हो रही हैं. लिहाजा सरकार को शीघ्र ही समायोजन का निर्णय लेना चाहिए. 04 से 15 जून तक जिला व प्रखंड कृषि कार्यालय में तालाबंदी कर किसान सलाहकारों द्वारा धरना दिया जायेगा. 08 जून को पटना में राज्यस्तरीय प्रदर्शन सह विशाल धरना दिया जायेगा. किसान सलाहकारों की अनिश्चितकालीन हड़ताल मांग पूरी होने तक जारी रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










