मजदूरी से वंचित डीडीटी कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

किसनपुर. भुगतान नहीं होने से नाराज डीडीटी छिड़काव कर्मियों ने सोमवार को प्रखंड स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी एसएमओ पर मजदूरों की अनदेखी का आरोप लगा रहे थे. प्रदर्शन में शामिल धीरेंद्र यादव, राम शरण चौधरी, गजेंद्र यादव, संतोष कुमार, कौशल यादव, उदय कांत झा, गुनेश्वर सादा आदि ने बताया कि एसएमओ द्वारा […]

विज्ञापन

किसनपुर. भुगतान नहीं होने से नाराज डीडीटी छिड़काव कर्मियों ने सोमवार को प्रखंड स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी एसएमओ पर मजदूरों की अनदेखी का आरोप लगा रहे थे. प्रदर्शन में शामिल धीरेंद्र यादव, राम शरण चौधरी, गजेंद्र यादव, संतोष कुमार, कौशल यादव, उदय कांत झा, गुनेश्वर सादा आदि ने बताया कि एसएमओ द्वारा किसनपुर एवं सरायगढ़ प्रखंड में मजदूरों द्वारा डीडीटी का छिड़काव कराया गया. लेकिन दो माह बीत जाने के बावजूद अब तक मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है. इस बाबत उनसे कई बार संपर्क किया गया तो उन्होंने झूठी सूचना देते कहा कि उनके खाते में राशि जमा कर दी गयी है. जबकि खाता में राशि का भुगतान नहीं हुआ. मजदूरों ने चेतावनी दिया कि आठ दिनों के अंदर अगर मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया तो जिला पदाधिकारी से मिल कर इस संबंध में शिकायत की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन