मांगों के समर्थन में गृह रक्षकों ने दिया धरना
फोटो-12कैप्सन- प्रदर्शन करते गृह रक्षक सुपौल. मांगों के समर्थन में बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के सदस्यों का आंदोलन सोमवार को भी जारी रहा. इस अवसर पर गृह रक्षकों ने समाहरणालय द्वार के समक्ष धरना -प्रदर्शन किया. धरना को संबोधित करते संघ के जिलाध्यक्ष कामदेव यादव ने बिहार सरकार पर गृह रक्षकों की अनदेखी […]
फोटो-12कैप्सन- प्रदर्शन करते गृह रक्षक सुपौल. मांगों के समर्थन में बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के सदस्यों का आंदोलन सोमवार को भी जारी रहा. इस अवसर पर गृह रक्षकों ने समाहरणालय द्वार के समक्ष धरना -प्रदर्शन किया. धरना को संबोधित करते संघ के जिलाध्यक्ष कामदेव यादव ने बिहार सरकार पर गृह रक्षकों की अनदेखी का आरोप लगाया. कहा कि पूर्व सीएम जीतन राम मांझी द्वारा उनकी मांगों को पूरा करने की घोषणा की गयी थी. लेकिन सत्ता में आते ही वर्तमान मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व सीएम के निर्णय को निरस्त कर दिया गया. जिससे गृह रक्षकों में असंतोष व्याप्त है. उन्होंने कहा कि मांगों को पूरा करने व गृह रक्षकों के आंदोलन को समर्थन देने के उद्देश्य से विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव व पूर्व विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू का घेराव भी किया गया था. दोनों ने मांगों का समर्थन करते हुए इस संबंध में सरकार से बात करने का आश्वासन दिया था. बावजूद उनकी मांगों पर सरकार द्वारा अब तक कोई पहल नहीं की गयी है. संघ के वरीय उपाध्यक्ष हरेराम यादव एवं भागवत यादव ने मौके पर कहा कि सरकार द्वारा जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने गृह रक्षकों को संगठित होकर आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया. बताया कि मांगें पूरी होने की स्थिति में 09 जून को गृह रक्षक अपने बाल-बच्चों व लोटा-कंबल के साथ पटना के लिए कूच करेंगे. मौके पर मनोज कुमार सिन्हा, उपेंद्र यादव, कुला नंद यादव, विंदेश्वरी यादव, सूर्य नारायण यादव, मो सुलेमान, मो इसलाम आदि प्रदर्शन में शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










