दैनिक वेतनभोगी कर्मियों ने शुरू किया आमरण- अनशन

Updated:
विज्ञापन

फोटो-11कैप्सन- अनशन पर बैठे दैनिक वेतनभोगी कर्मी सुपौल. 22 दिनों से समाहरणालय द्वारा पर जारी धरना के बावजूद जिला प्रशासन द्वारा समुचित पहल नहीं किये जाने से आक्रोशित दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन आमरण-अनशन प्रारंभ कर दिया है. संघ के जिला सचिव सरोज कांत झा ने जिला प्रशासन पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते […]

विज्ञापन

फोटो-11कैप्सन- अनशन पर बैठे दैनिक वेतनभोगी कर्मी सुपौल. 22 दिनों से समाहरणालय द्वारा पर जारी धरना के बावजूद जिला प्रशासन द्वारा समुचित पहल नहीं किये जाने से आक्रोशित दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन आमरण-अनशन प्रारंभ कर दिया है. संघ के जिला सचिव सरोज कांत झा ने जिला प्रशासन पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते कहा कि दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी यूनियन द्वारा बीते 22 दिनों से लगातार समाहरणालय द्वारा धरना -प्रदर्शन किया गया. बावजूद जिला प्रशासन उदासीन बनी रही. उन्होंने बताया कि सेवा स्थायी की एक सूत्री मांग को लेकर कर्मियों का आंदोलन जारी है. राज्य सरकार द्वारा कर्मियों के पक्ष में निर्देश भी जारी किया गया. लेकिन जिला प्रशासन उक्त निर्देश को लागू करने के प्रति लापरवाह बनी हुई है. तंग आ कर कर्मियों ने अनिश्चितकालीन आमरण -अनशन का निर्णय लिया है. अनशन के प्रथम दिन सीता राम पासी , कमल यादव, राम चंद्र खड़गा एवं सुकन राम उपवास में शामिल हुए. एक्टू के जिलाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने मौके पर अनशनकारियों को माला पहना कर उनका अभिनंदन किया. साथ हीं अपने क्रांति कारी भाषण से आंदोलनकारियों की हौसला आफजायी भी की. एक्टू के जिला सचिव अरविंद शर्मा, कामगार निर्माण मजदूर यूनियन के सचिव संजय सादा, कोषाध्यक्ष शंभु यादव आदि ने भी अनशन कार्यक्रम को संबोधित किया तथा कर्मचारियों की मांगों को जायज ठहराते हुए तत्काल उसे पूरा करने की मांग की. इस अवसर पर गजेंद्र ठाकुर, विष्णुदेव साह, सीता राम मंडल, सत्य नारायण मुखिया, वंदे लाल पासवान, सत्येंद्र यादव, फुलधर यादव आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन