भतीजी के साथ दुष्कर्म का प्रयास, गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

फोटो-03केप्सन- पुलिस हिरासत में आरोपी.प्रतिनिधि, छातापुरथाना क्षेत्र के भागवतपुर गांव में बुधवार को चचेरे चाचा ने आठ वर्षीया भतीजी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. इस दौरान बच्ची के साथ मारपीट भी की गयी. बच्ची किसी तरह जान बचा कर भागी. घटना के बाद मौके से फरार आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ कर खूंटे से […]

विज्ञापन

फोटो-03केप्सन- पुलिस हिरासत में आरोपी.प्रतिनिधि, छातापुरथाना क्षेत्र के भागवतपुर गांव में बुधवार को चचेरे चाचा ने आठ वर्षीया भतीजी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. इस दौरान बच्ची के साथ मारपीट भी की गयी. बच्ची किसी तरह जान बचा कर भागी. घटना के बाद मौके से फरार आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ कर खूंटे से बांध दिया और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पीडि़ता की मां के बयान पर पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. पीडि़त बच्ची को पीएचसी में भरती कराया गया है. दर्ज प्राथमिकी में पीडि़ता की मां ने कहा है कि आरोपी बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था. स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी युवक नशेड़ी प्रवृत्ति का है. वह पूर्व में भी इस तरह की घटना को अंजाम दे चुका है. थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि पीडि़ता को मेडिकल जांच के लिए सुपौल भेजा गया है. आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में भेेजा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन