उचक्कों ने डिक्की से उड़ाये 2.35 लाख रुपये

Updated:
विज्ञापन

त्रिवेणीगंज. त्रिवेणीगंज-पिपरा एसएच 76 पर स्थित स्टेट बैंक की शाखा से बुधवार को 2.35 लाख रुपये निकालने के बाद डिक्की में रख वापस लौट रहे शिक्षक की डिक्की से उचक्कों ने रुपये उड़ा लिये. घटना की लिखित सूचना थाने को दी गयी. प्रभारी थानाध्यक्ष बच्चू पंडित ने घटना स्थल का मुआयना किया. प्रखंड के उत्क्रमित […]

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज. त्रिवेणीगंज-पिपरा एसएच 76 पर स्थित स्टेट बैंक की शाखा से बुधवार को 2.35 लाख रुपये निकालने के बाद डिक्की में रख वापस लौट रहे शिक्षक की डिक्की से उचक्कों ने रुपये उड़ा लिये. घटना की लिखित सूचना थाने को दी गयी. प्रभारी थानाध्यक्ष बच्चू पंडित ने घटना स्थल का मुआयना किया. प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुशहा के सहायक शिक्षक शंकर कुमार ने बुधवार को एसबीआइ शाखा से दिन के लगभग 01:00 बजे 2.35 लाख रुपये की निकासी की. रुपये उन्होंने अपनी बाइक (बीआर01एफ/ 1186) की डिक्की में रख दिया. कुछ दूर आगे जा कर वह मंदिर के समीप बाइक लगा कर फल खरीदने लगे. इसी दौरान बाइक से रुपये गायब हो गये. पुलिस ने घटनास्थल एवं बैंक पहुंच कर छानबीन की. प्रभारी थानाध्यक्ष बच्चू पंडित ने बताया कि एफआइआर दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन