432 लीटर नेपाली शराब व तीन बाइक जब्त, तस्कर फरार

Updated:
विज्ञापन

फरार तस्करों की पहचान की जा रही है. जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी

विज्ञापन

बलुआ बाजार. भीमपुर पुलिस ने बुधवार की रात थाना क्षेत्र के लालपुर नहर के पास 432 लीटर नेपाली शराब और तीन बाइक जब्त किया. हालांकि इस दौरान तस्कर मौके से फरार हो गए. थानाध्यक्ष मिथिलेश पांडेय ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि नेपाल से शराब की बड़ी खेप लेकर तस्कर भीमपुर के रास्ते गुजरने वाले हैं. सूचना मिलते ही विशेष टीम गठित की गई और पूरे रूट पर गश्ती को तेज कर दिया गया. उन्होंने बताया कि रात के करीब ढाई से तीन बजे पुलिस लालपुर नहर की तरफ से आ रही थी तो तीन बाइक सवार को आते देखा. बाइक पर बोरा लदा था. पुलिस को देखते ही सभी लोग भागने लगे. पुलिस ने जब पीछा किया तो घने कुहासे का लाभ उठाकर सभी तस्कर बाइक छोड़कर फरार हो गए. पुलिस ने जब बोरों की तलाशी ली तो 432 लीटर नेपाली शराब बरामद हुआ. उन्होंने बताया कि शराब और बाइक जब्त कर थाना लाया गया. बताया कि फरार तस्करों की पहचान की जा रही है. जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन