बाबा साहेब की जयंती पर हुए कार्यक्रम
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सुपौल: संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती के मौके पर मंगलवार को विभिन्न संगठनों ने कार्यक्रम किया. बाबा साहेब को याद कर उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. जिला मुख्यालय में आंबेडकर सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में डॉ अंबेदकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किया […]
विज्ञापन
सुपौल: संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती के मौके पर मंगलवार को विभिन्न संगठनों ने कार्यक्रम किया. बाबा साहेब को याद कर उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. जिला मुख्यालय में आंबेडकर सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में डॉ अंबेदकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किया गया. संस्थान के सचिव गोविंद पासवान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में एमएलसी मो हारूण रसीद, डीएम एलपी चौहान, डीडीसी हरिहर प्रसाद, एसडीएम विमल कुमार मंडल, नप के कार्यपालक पदाधिकारी एसके मिश्र, जगदीश प्रसाद यादव, युगल किशोर अग्रवाल, रमेंद्र कुमार रमण, राजेंद्र प्रसाद यादव, विजय पासवान, निर्धन पासवान, उपेंद्र राम, सूर्य नारायण राम आदि उपस्थित थे.
सामुदायिक भवन में जदयू महादलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष फेकन सादा की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ. मौके पर विधान पार्षद मो हारूण रसीद, जिलाध्यक्ष राम विलास कामत, जगदीश प्रसाद यादव, हरेकांत झा, युगल किशोर अग्रवाल, ओमप्रकाश यादव, योगमाया देवी, शिवू पासवान, श्रीनिवास सिंह, अजय कुमार अजनबी, बसारत हुसैन, रीना बाला, सुब्रत मुखर्जी, मो करीम, कुशेश्वर राम, अनिल कामत, मुकेश झा, मो फरीद, पप्पू साह आदि थे. कांग्रेस कार्यालय में अनुसूचित जाति/जनजाति विभाग के जिलाध्यक्ष उपेंद्र राम की अध्यक्षता में जयंती मनायी गयी. मौके पर प्रो विमल कुमार यादव, जितेंद्र कुमार झा, जय प्रकाश चौधरी, नरेश कुमार मिश्र, संजीव यादव, अभय तिवारी, मंगल ठाकुर मणि आदि थे. लोहिया यूथ ब्रिगेड ने बीबीसी कॉलेज में जयंती मनायी. मौके पर फूलेंद्र यादव, डॉ अमन कुमार, सुधीर मिश्र आदि थे.
सरायगढ़ प्रतिनिधि अनुसार, भपटियाही थाना के समीप अर्धनिर्मित मौके पर प्रखंड प्रमुख डोमी पासवान, गजेंद्र राम, जागेश्वर मेहरा, गोरांग कृष्ण, शब्बीर आलम, मनोज कुमार सिंह, भिखारी राम, गुरु दयाल , देव नंदन राम, दिनेश राम दिनकर, रामानंद राम, चंद्रेश्वर राम आदि थे. जदिया प्रतिनिधि अनुसार, थाना क्षेत्र के कोरियापट्टी पूरब पंचायत के मरीक टोला में जयंती धूमधाम से मनायी गयी. मौके पर संजय अग्रवाल, द्वारा उनके तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया. माल्यार्पण के बाद मरीक टोला के छात्रों के बीच श्री अग्रवाल द्वारा कलम, कॉपी एव टॉफी का वितरण किया गया. मौके पर मनोज कुमार मुन्ना, फैजान सरवर, मो जमील, चुन्नू आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










