बाइक-ट्रैक्टर की टक्कर में युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

फोटो-07कैप्सन- विलाप करते परिजन सरायगढ़. किसनपुर थाना क्षेत्र में एसएच-76 पर सोमवार की शाम चांदपीपर बीआरसी के समीप बाइक व ट्रैक्टर की टक्कर में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मुरली पंचायत निवासी प्रेम कुमार पांडेय (35) सोमवार की देर शाम सुपौल से घर लौट रहे थे. इसी क्रम में चांदपीपर के […]

विज्ञापन

फोटो-07कैप्सन- विलाप करते परिजन सरायगढ़. किसनपुर थाना क्षेत्र में एसएच-76 पर सोमवार की शाम चांदपीपर बीआरसी के समीप बाइक व ट्रैक्टर की टक्कर में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मुरली पंचायत निवासी प्रेम कुमार पांडेय (35) सोमवार की देर शाम सुपौल से घर लौट रहे थे. इसी क्रम में चांदपीपर के समीप सरायगढ़ की ओर से आ रहे अज्ञात ट्रैक्टर से टक्कर हो गयी. इसमें बाइक सवार प्रेम कुमार पांडेय की मौत हो गयी. सूचना पर किसनपुर थानाध्यक्ष अनमोल कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. घटना के बाद चालक ट्रैक्टर सहित फरार हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया. प्रखंड प्रमुख विजय कुमार यादव एवं मुखिया विजेंद्र प्रसाद यादव ने शोक संतप्त परिजनों से मिल कर ढांढ़स बंधाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन