वैन की चपेट में आने से बालक जख्मी
सरायगढ़ (सुपौल). एसएच 76 पर चांदपीपर गांव स्थित बीआरसी के समीप पिकअप वैन की चपेट में आने से राज कुमार साह का सात वर्षीय पुत्र सतीश उर्फ ज्योतिष गंभीर रूप से जख्मी हो गया.जख्मी बालक को उपचार के लिए पीएचसी भपटियाही ले जाया गया.जहां प्राथमिक उपचार के बाद बालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए […]
सरायगढ़ (सुपौल). एसएच 76 पर चांदपीपर गांव स्थित बीआरसी के समीप पिकअप वैन की चपेट में आने से राज कुमार साह का सात वर्षीय पुत्र सतीश उर्फ ज्योतिष गंभीर रूप से जख्मी हो गया.जख्मी बालक को उपचार के लिए पीएचसी भपटियाही ले जाया गया.जहां प्राथमिक उपचार के बाद बालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार चांदपीपर गांव निवासी राज कुमार साह का पुत्र सतीश अपने घर के समीप सड़क पार कर रहा था. तभी सरायगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वैन (बीआर6जीबी/5018) की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना के बाद पिकअप वैन के चालक ने वाहन के साथ भागने का प्रयास किया, लेकिन ऐन वक्त पर गाड़ी पंक्चर हो जाने के कारण उसे सफलता नहीं मिली. सूचना पर पहुंची किसनपुर पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










