अध्यादेश पर राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग

Updated:
विज्ञापन

सुपौल. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को डीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए भूमि अधिग्रहण अध्यादेश पर रोक लगाने के लिए आवश्यक पहल की मांग की है. आवेदन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा है कि अध्यादेश पूरी तरह किसान विरोधी है और पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए उठाया गया कदम है. उन्होंने […]

विज्ञापन

सुपौल. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को डीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए भूमि अधिग्रहण अध्यादेश पर रोक लगाने के लिए आवश्यक पहल की मांग की है. आवेदन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा है कि अध्यादेश पूरी तरह किसान विरोधी है और पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए उठाया गया कदम है. उन्होंने कहा कि लोकसभा में पारित होने के बाद बिल राज्यसभा में लंबित है. ऐसे में सरकार ने एक बार फिर अध्यादेश ला कर गरीब किसानों के हितों की अनदेखी की है. अध्यादेश को असंवैधानिक बताते कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग की है. आवेदन देने वालों में पार्टी जिलाध्यक्ष शंभु चौधरी, प्रखंड अध्यक्ष शंभु राम, रामलखन कामैत, सत्य नारायण चौधरी, सुरेश सिंह आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन