10 मार्च से तीन दिवसीय 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ सह दीप महायज्ञ शुरू

Updated at : 07 Mar 2025 5:59 PM (IST)
विज्ञापन
10 मार्च से तीन दिवसीय 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ सह दीप महायज्ञ शुरू

मुख्यालय में आगामी 10 मार्च से आयोजित तीन दिवसीय 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ सह दीप महायज्ञ की तैयारी जोर-शोर से चल रही है.

विज्ञापन

जोर-शोर से की जा रही तैयारी, पहले दिन निकाली जायेगी कलश शोभायात्रा, प्रतिनिधि, छातापुर. मुख्यालय में आगामी 10 मार्च से आयोजित तीन दिवसीय 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ सह दीप महायज्ञ की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. हाईस्कूल चौक से दक्षिण पेट्रोल पंप के समीप एसएच 91 किनारे आयोजन स्थल पर भव्य पंडाल व मंच का निर्माण कार्य चल रहा है. वहीं महायज्ञ में भाग लेने के लिए आसपास के इलाके में प्रचार प्रसार तेज कर दिया गया है. आयोजन कमेटी के सदस्य महायज्ञ की सभी तैयारियों को पूरा करने में जुटे हुए हैं. कमेटी के सदस्य अनिरुद्ध यादव व नाथो दास ने बताया कि वेदमाता गायत्री जी की तीन दिवसीय 24 कुंडीय महायज्ञ को हरिद्वार से आ रहे विद्वान पंडितों के सानिध्य व मार्गदर्शन में संपन्न कराया जायेगा. आयोजन के प्रथम दिन सोमवार की सुबह कलशयात्रा भव्य रूप से निकाली जायेगी. वहीं अपराह्न चार बजे से प्रवचन का कार्यक्रम है. दूसरे दिन मंगलवार की सुबह आठ बजे से दिन के 12 बजे तक हवन कार्यक्रम का समय निर्धारित है, जबकि तीसरे और अंतिम दिन बुधवार को प्रातःकाल योग प्रणायाम, सुबह आठ बजे से हवन व विभिन्न संस्कार कराये जायेंगे. संध्याकाल में विराट दीप महायज्ञ के साथ-साथ प्रवचन भी होगा. तत्पश्चात समापन सत्र में टोली विदाई कर महायज्ञ का समापन किया जायेगा. कमेटी के सदस्यों ने इलाकेवासियों व सनातन धर्म प्रेमियों से महायज्ञ में सम्मिलित होकर पुण्य के भागी बनने का अनुरोध किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन