अतिक्रमण की चपेट में शहर का एक मात्र यूरीनल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Dec 2014 9:19 AM (IST)
विज्ञापन

सुपौल : एक तरफ स्वच्छ व स्वस्थ भारत का सपना तो दूसरी ओर नप क्षेत्र में नदारद सुलभ शौचालय. जिला मुख्यालय की यह हकीकत बढ़ते बाजारीकरण के बीच अब लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है. नगर परिषद द्वारा बाजार क्षेत्र में कचरा प्रबंधन के लिए जगह-जगह कुड़ेदान लगाये जा रहे हैं, […]
विज्ञापन
सुपौल : एक तरफ स्वच्छ व स्वस्थ भारत का सपना तो दूसरी ओर नप क्षेत्र में नदारद सुलभ शौचालय. जिला मुख्यालय की यह हकीकत बढ़ते बाजारीकरण के बीच अब लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है. नगर परिषद द्वारा बाजार क्षेत्र में कचरा प्रबंधन के लिए जगह-जगह कुड़ेदान लगाये जा रहे हैं, लेकिन कहीं भी सुलभ शौचालय की व्यवस्था नहीं की गयी है. आलम है कि मजबूरी वश लोग किसी भी खाली स्थान को शौचालय में बदलने से गुरेज नहीं करते.
यूरीनल की व्यवस्था नदारद : स्थानीय महावीर चौक को छोड़ पूरे बाजार क्षेत्र में कहीं भी यूरीनल की व्यवस्था नहीं की गयी है. हजारों की लगत से बना बाजार क्षेत्र का एक मात्र शौचालय भी विभागीय उदासीनता की मार ङोल रहा है. न तो इसकी साफ-सफाई पर और न हीं इसके रखरखाव पर विभाग गंभीर नजर आती है. पांच यूरीनल प्लेट में से तीन ध्वस्त हो चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










