भवन निर्माण में अनियमितता का मामला उजागर

Published at :17 Dec 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
भवन निर्माण में अनियमितता का मामला उजागर

फोटो-07केप्सन- निर्माण सामग्री की जांच करते मुखियाकिसनपुर. प्रखंड के मध्य विद्यालय अंदौली में विभाग द्वारा 18 लाख की लागत से निर्माणाधीन विद्यालय भवन में अनियमितता का मामला प्रकाश में आया है. घटिया निर्माण को लेकर शिक्षा समिति के सदस्य व ग्रामीणों ने स्थानीय मुखिया से शिकायत दर्ज करायी है. ग्रामीणों ने कहा है कि निर्माण […]

विज्ञापन

फोटो-07केप्सन- निर्माण सामग्री की जांच करते मुखियाकिसनपुर. प्रखंड के मध्य विद्यालय अंदौली में विभाग द्वारा 18 लाख की लागत से निर्माणाधीन विद्यालय भवन में अनियमितता का मामला प्रकाश में आया है. घटिया निर्माण को लेकर शिक्षा समिति के सदस्य व ग्रामीणों ने स्थानीय मुखिया से शिकायत दर्ज करायी है. ग्रामीणों ने कहा है कि निर्माण में लोकल बालू तथा घटिया ईंट व अन्य सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है. मुखिया उपेंद्र प्रसाद विमल ने मिली शिकायत के बाद निर्माण कार्य का जायजा लिया. साथ ही संवेदक को गुणवत्तापूर्ण निर्माण का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि इस बाबत जिला पदाधिकारी से मामले की जांच प्रशासनिक पदाधिकारी से कराने की मांग की जा रही है. बीइओ मणि कुमारी ने इस बाबत पूछ जाने पर कहा कि निर्माण कार्य की जांच करा कर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन