22 बोतल विदेशी शराब व स्कूटी जब्त, तस्कर फरार

Updated:
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के गजना चौक के पास मंगलवार शाम पुलिस ने की कार्रवाई

विज्ञापन

– सदर थाना क्षेत्र के गजना चौक के पास मंगलवार शाम पुलिस ने की कार्रवाई – फरार तस्कर के खिलाफ केस दर्ज, गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी सुपौल. सदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर मंगलवार शाम गजना चौक के पास से एक स्कूटी सहित 16.5 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति स्कूटी पर विदेशी शराब लेकर गजना चौक की ओर आ रहा है. सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम तत्काल गजना चौक पहुंची. पुलिस की मौजूदगी देखकर एक व्यक्ति स्कूटी छोड़कर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने तत्काल स्कूटी की तलाशी ली, जिसमें से 750 एमएल के 22 बोतल विदेशी शराब बरामद किए गए. कुल मात्रा 16.5 लीटर है. पुलिस ने स्कूटी और शराब को जब्त कर थाना ले आई. बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है. फरार तस्कर की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. थानाध्यक्ष ने लोगों से अपील की कि वे अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन