दो दिवसीय रिफ्रेशमेंट प्रशिक्षण का आयोजन

राघोपुर. मिशन गुणवत्ता कार्यक्रम के तहत मध्य विद्यालय राधानगर में दो दिवसीय रिफ्रेशमेंट प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण में संकुल क्षेत्र के 18 विद्यालयों के वर्ग तीन, चार व पांच के करीब 50 शिक्षकों ने भाग लिया. प्रशिक्षक सरोज कुमार ने बच्चों के गतिविधियों पर जानकारी दी. बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा देने की […]
राघोपुर. मिशन गुणवत्ता कार्यक्रम के तहत मध्य विद्यालय राधानगर में दो दिवसीय रिफ्रेशमेंट प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण में संकुल क्षेत्र के 18 विद्यालयों के वर्ग तीन, चार व पांच के करीब 50 शिक्षकों ने भाग लिया. प्रशिक्षक सरोज कुमार ने बच्चों के गतिविधियों पर जानकारी दी. बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा देने की जानकारी दी गयी. सीआरसीसी सुरेंद्र मंडल ने प्रशिक्षण की जानकारी को आत्मसात कर विद्यालयों में उपयोग करने की बात कही. उन्होंने कहा कि कमजोर बच्चों पर शिक्षक विशेष ध्यान देकर उसे योग्य नागरिक बना सकते हैं. इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेश प्रसाद , अशोक कुमार सिंह , रीतेश रमण , मनीष कुमार , जालेश्वर , उमाकांत , चंदन , इसराइल , रेखा , रचना , पुनीता , सहनाज बेगम , बदना , वीणा , कमला , मनीष , राज कुमार , सत्येंद्र आदि शिक्षक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










