ePaper

आसमान में दिखा हवा में उठने वाला बवंडर, दर्जनों घरों को हुआ नुकसान

Updated at : 12 Jul 2019 6:34 AM (IST)
विज्ञापन
आसमान में दिखा हवा में उठने वाला बवंडर, दर्जनों घरों को हुआ नुकसान

छातापुर : छातापुर के आसमान में गुरुवार की शाम करीब सवा छह बजे हवा में उठने वाले बवंडर का नजारा देखा गया. जमीन से उठकर आसमान में समाती दिखती बवंडर दर्जन घरों को उड़ाकर ले गयी. तकरीबन पांच मिनट तक देखी गयी बवंडर से लोगबाग सहम गये. घीवहा पंचायत सहित घीवहा से पूरब अन्य पंचायतों […]

विज्ञापन

छातापुर : छातापुर के आसमान में गुरुवार की शाम करीब सवा छह बजे हवा में उठने वाले बवंडर का नजारा देखा गया. जमीन से उठकर आसमान में समाती दिखती बवंडर दर्जन घरों को उड़ाकर ले गयी. तकरीबन पांच मिनट तक देखी गयी बवंडर से लोगबाग सहम गये. घीवहा पंचायत सहित घीवहा से पूरब अन्य पंचायतों से होकर यह बवंडर पूरब की ओर निकल गयी.

प्रकृति के इस खौफनाक मंजर में घर और उसके छत हवा में उड़ते देखे गये. जिधर से गुजरा काला धुआं की तरह आसमान में छाता चला गया. पीड़ित गृहस्वामी अरविंद यादव, विरेंद्र यादव चंदेश्वरी यादव, दुलारचन यादव, रामेश्वर यादव बताये जा रहे हैं.
जानकारी अनुसार वार्ड नंबर 05 एवं 06 में बवंडर से काफी घरों को नुकसान पहुंचा है. यह बवंडर त्रिवेणीगंज के मानगंज की ओर से घीवहा पंचायत में घुसा. जहां मुखिया गजेंद्र कुमार राम ने बताया कि बवंडर से वार्ड संख्या 05, 06 एवं 10 में करीब डेढ़ दर्जन घरों को नुकसान पहुंचा है. महम्मदगंज मुखिया प्रतिनिधि संजीव भारती की मानें तो पंचायत के तीन वार्ड में करीब दो दर्जन घर चपेट में आकर हवा में तैरने लगे.
प्रत्यक्षदर्शियों के जुबान पर बस एक ही बात थी कि ऐसा नजारा उन्होंने पहली बार देखा है. दूर के लोगों ने अनुमान लगाया कि शायद सिलिंडर फटा होगा. लेकिन नजदीक आकर देखने पर बवंडर ज्ञात हुआ. प्रखंड क्षेत्र में कितने घरों को नुकसान पहुंचा है, इसका पूरा ब्योरा अब तक नहीं मिल पाया है. घटना में किसी की मौत या जख्मी होने की जानकारी नहीं मिली है.
कहते हैं अंचलाधिकारी
अंचलाधिकारी सुमित कुमार सिंह ने बताया कि घीवहा एवं महम्मदगं जमं इस प्रकार का मामला सामने आया है. नुकसान कितना हुआ इसकी पड़ताल के लिए राजस्व कमर्तयों को भेजा गया है. यह बवंडर है या कुछ और ये तो मौसम वैज्ञानिक ही बता पायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन