ePaper

पूर्वी कोसी तटबंध पर 127 किलो गांजा जब्त, तस्कर फरार

Updated at : 19 Aug 2025 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्वी कोसी तटबंध पर 127 किलो गांजा जब्त, तस्कर फरार

सडीपीओ ने बताया कि तस्करों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है

विज्ञापन

वीरपुर. मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वीरपुर अनुमंडल क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. पूर्वी कोसी तटबंध के 10.25 किमी स्पर के समीप छापेमारी कर रतनपुर थाना पुलिस ने 127 किलो गांजा जब्त किया है. तस्कर भागने में सफल रहे. मंगलवार को मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इन दिनों अपराध नियंत्रण और तस्करी की रोकथाम के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में रतनपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तटबंध क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी होने वाली है. सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई. अभियान के दौरान तस्करों द्वारा ले जाया जा रहा 127 किलो गांजा बरामद किया गया. एसडीपीओ ने बताया कि तस्करों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन