गयाजी का ये इलाका बनेगा इंडस्ट्रियल हब, 1339 करोड़ रुपए होंगे खर्च

Published by : Preeti Dayal Updated At : 25 Feb 2026 2:00 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Industry In Bihar: बिहार के कई जिलों में इंडस्ट्रियां लगाई जा रही हैं. इसी क्रम में गयाजी जिले में लगभग 1670 एकड़ की जमीन पर इंडस्ट्रियल हब स्थापित किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक, इसके लिए लगभग 1339 करोड़ रुपए खर्च किए जायेंगे.

विज्ञापन

Industry In Bihar: बिहार का सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल हब गयाजी में बनने वाला है. इसके बनने से ना केवल इंडस्ट्रियल कैपेसिटी मजबूत होगी बल्कि युवाओं को रोजगार भी मिल सकेगा. जिले के डोभी प्रखंड के गम्हरिया, खंराटी समेत 13 मौजा की लगभग 1670 एकड़ जमीन पर अधिग्रहण किया जाएगा. माना जा रहा है कि आने वाले समय में यह इलाका बिहार के विकास का मेन सेंटर बन सकेगा.

ये सभी इंडस्ट्रियां लगाए जाने की संभावना

जानकारी के मुताबिक, यहां एयरोस्पेश और डिफेंस, रेडीमेड गारमेंट्स, घर बनाने के सामान, हैंडिक्रॉफ्ट, टेक्निकल इंडस्ट्री, ऑटो पार्ट्स के अलावा भी अलग-अलग इंडस्ट्रियों को लगाया जाएगा. इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में लगभग 1339 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है. जमीन अधिग्रहण करने पर 462 करोड़ रुपए लागत आई है. इसके बनने से यहां करोड़ों रुपए निवेश होने की संभावना है.

लोगों को मिल सकेगा ये फायदा

दरअसल, हाल ही में श्याम स्टील मैन्युफैक्चरिंग लिमिटेड की तरफ से करोड़ों रुपए निवेश करने का ऐलान किया गया था. डोभी प्रखंड को इंडस्ट्रिल हब के रूप में डेवलप होने से उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को रोजगार भी मिल सकेगा. सरकार की तरफ से इस इलाके को स्टेट ऑफ आर्ट के रूप में डेवलप करने की योजना है, ताकि ज्यादा से ज्यादा निवेशक आकर्षित हो सके.

डोभी में जरूरी सुविधाएं हो सकेंगी डेवलप

डोभी प्रखंड के इंडस्ट्रियल हब के रूप में डेवलप होने से बिजली, पानी और सड़क जैसी जरूरी सुविधाएं भी लोगों के लिए उपलब्ध हो सकेगी. जानकारी के मुताबिक, डोभी को एनएच से जोड़ने की योजना बनाई जा रही है. ताकि आसानी से रोड कनेक्टिविटी हो सके. मध्यम और बड़े स्तर की इंडस्ट्रियां यहां लगाई जायेंगी. साथ ही सिर्फ देश ही नहीं बल्कि सड़क कनेक्टिविटी होने से पड़ोसी देश भूटान, नेपाल और बांग्लादेश से भी जुड़ाव हो सकेगा.

Also Read: ‘राहुल गांधी जी आप कभी नहीं सुधरने वाले हैं’, सांसद ललन सिंह अचानक राहुल गांधी पर भड़के

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन