ePaper

वैभव सूर्यवंशी को टाटा मोटर्स ने गिफ्ट की कार, मिला सुपर स्ट्राइकर अवार्ड

Updated at : 25 Feb 2026 1:59 PM (IST)
विज्ञापन
Vaibhav Suryavanshi Gets Tata Curvv

टाटा कर्व के साथ वैभव सूर्यवंशी

बिहार के 14 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को शानदार प्रदर्शन के लिए टाटा मोटर्स ने नई टाटा कर्व एसयूवी भेंट की है. वैभव ने अंडर-19 वर्ल्ड कप और आईपीएल में बेहतरीन बल्लेबाजी की थी. उन्होंने पटना में परिवार के साथ अपनी इस नई गाड़ी की डिलीवरी ली.

विज्ञापन

बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले 14 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) को टाटा मोटर्स ने एक नई टाटा कर्व (TATA Curvv) एसयूवी गाड़ी दी है. वैभव ने बीते दिनों खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप में बहुत अच्छी बल्लेबाजी की थी. इससे पहले उन्होंने IPL 2025 में भी अपने बल्ले से काफी रन बनाए थे. इंडियन प्रीमियर लीग की स्पॉन्सर कंपनी टाटा मोटर्स ने पिछले साल अच्छा खेल दिखाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया. इसी के तहत वैभव को कर्व सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन का अवार्ड दिया गया है. इस अवार्ड के साथ ही उन्हें यह नई टाटा कर्व एसयूवी गाड़ी इनाम के रूप में भेंट की गई है. 

IPL 2025 में वैभव का प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए. उन्होंने अपने पहले ही आईपीएल सीजन में कुल 7 मैच खेले. इन सात मैचों में वैभव ने 206.56 के बेहद आक्रामक स्ट्राइक रेट और 36 के औसत से कुल 252 रन बनाए. इस टूर्नामेंट में उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलते हुए केवल 35 गेंदों में 101 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली थी. इस शतक के साथ वह आईपीएल इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए थे. उनके इसी शानदार और निडर खेल को देखते हुए उन्हें टाटा मोटर्स ने यह इनाम दिया है.

पटना जाकर ली नई गाड़ी की डिलीवरी

वैभव सूर्यवंशी अपनी नई गाड़ी लेने के लिए अपने पूरे परिवार के साथ बिहार की राजधानी पटना गए थे. वहां वह पटना में मौजूद अनाया ऑटो शोरूम पहुंचे. इसी शोरूम से उन्होंने अपनी नई टाटा कर्व एसयूवी की डिलीवरी ली. अपनी गाड़ी की डिलीवरी लेने से पहले वैभव ने इस नए शोरूम की शुरुआत भी की. इतनी कम उम्र में उन्होंने अपने अच्छे खेल के दम पर यह बड़ी सफलता हासिल की है.

पेट्रोल और इलेक्ट्रिक में आती है टाटा कर्व

अगर इस नई एसयूवी गाड़ी की कीमत की बात करें तो आप इसे 9.66 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर खरीद सकते हैं. इसके टॉप मॉडल की कीमत 18.85 लाख रुपये तक जाती है. यह गाड़ी ग्राहकों के लिए पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक तीनो रूप में उपलब्ध है. वहीं इसके इलेक्ट्रिक मॉडल यानी टाटा कर्व ईवी की एक्स शोरूम कीमत 17.49 लाख रुपये से शुरू होकर 22.24 लाख रुपये तक जाती है.

मिलते हैं तीन शानदार इंजन के ऑप्शन

टाटा कर्व एसयूवी को काफी अच्छे और ताकतवर इंजन के साथ बाजार में लाया गया है. पेट्रोल और डीजल मॉडल में ग्राहकों को तीन इंजन ऑप्शन मिलते हैं. इसमें पहला 1.2 लीटर डायरेक्ट इंजेक्शन टर्बो पेट्रोल इंजन है. दूसरा 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है और तीसरा 1.5 लीटर डीजल इंजन का विकल्प दिया गया है. ये सभी इंजन गाड़ी को अच्छी ताकत और रफ्तार देते हैं जिससे चलाने वाले को काफी अच्छा अनुभव मिलता है.

ये भी पढ़ें-

हैरी ब्रूक के फैन हुए शाहीन अफरीदी, पाक के खिलाफ लगाए शतक की तारीफ की

सबसे बेहतरीन पारी, हैरी ब्रूक की इनिंग के फैन हुए इरफान पठान

टी20 वर्ल्ड कप के बाद छिनेगी सलमान आगा की कप्तानी! मोहम्मद आमिर की भविष्यवाणी

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola