हैरी ब्रूक के फैन हुए शाहीन अफरीदी, पाक के खिलाफ लगाए शतक की तारीफ की

Updated:
विज्ञापन

हैरी ब्रूक और शाहीन अफरीदी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर आठ मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हरा दिया है. इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने 51 गेंद में 100 रन की मैच जिताऊ पारी खेली. पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने इसकी जमकर तारीफ करते हुए इसे ब्रूक के जीवन की सबसे बेहतरीन पारी बताया है.

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के सुपर 8 मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को दो विकेट से हरा दिया है. इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने शानदार शतक लगाया. पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) ने ब्रूक की इस पारी को उनके जीवन की सबसे बेहतरीन पारी बताया है. पल्लेकेले में खेले गए इस मैच में ब्रूक की शतकीय पारी के दम पर इंग्लैंड ने जीत दर्ज की. इंग्लैंड की टीम इस जीत के साथ चार अंक लेकर सेमीफाइनल में पहुंच गई है.

विज्ञापन

शाहीन ने की ब्रूक की जमकर तारीफ

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाहीन अफरीदी ने हैरी ब्रूक को उनकी मैच जिताऊ पारी के लिए बधाई दी. शाहीन ने कहा कि यह ब्रूक के जीवन की सबसे अच्छी पारी होगी. उन्होंने कहा कि पल्लेकेले की पिच पर रन बनाना बिलकुल आसान नहीं था. जब इंग्लैंड के बाकी बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, तब ब्रूक ने प्रॉपर क्रिकेटिंग शॉट खेले. शाहीन ने कहा कि उन्होंने पहले कभी किसी बल्लेबाज को हर गेंद पर शॉट मारने के लिए इतना तैयार नहीं देखा था. ब्रूक हमारी गेंदबाजी का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार होकर आए थे.

PSL की दोस्ती और खेल भावना

मैच के दौरान जब शाहीन अफरीदी ने ब्रूक को आउट किया, तो उन्होंने खेल भावना दिखाते हुए ब्रूक से हाथ मिलाया. इस जेस्चर के बारे में बात करते हुए शाहीन ने कहा कि ब्रूक इसके हकदार थे क्योंकि उन्होंने एक वर्ल्ड क्लास पारी खेली. शाहीन ने बताया कि उन दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती है. दोनों पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में लाहौर कलंदर्स की टीम के लिए एक साथ खेल चुके हैं. शाहीन ने साफ कहा कि ब्रूक ने जैसी शानदार पारी खेली है, उसकी सभी को तारीफ करनी चाहिए.

पाक-इंग्लैंड मैच के हाल 

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 9 विकेट पर 164 रन बनाए. साहिबजादा फरहान ने सात चौके और दो छक्के की मदद से 45 गेंद में 63 रन बनाए. फखर जमान ने 16 गेंद में 25 रन और शादाब खान ने 11 गेंद में 23 रन का योगदान दिया. इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने 24 रन देकर 3 विकेट और जोफ्रा आर्चर ने 32 रन देकर 2 विकेट लिए. जेमी ओवरटन को भी 2 विकेट मिले. लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 58 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे. शाहीन ने 30 रन देकर 4 विकेट झटके.

ब्रूक का शतक

लेकिन ब्रूक ने 51 गेंद में 10 चौके और 4 छक्के की मदद से 100 रन बनाकर मैच इंग्लैंड की तरफ मोड़ दिया. ब्रूक ने सैम करन (15 गेंद में 16 रन) और विल जैक्स (23 गेंद में 28 रन) के साथ अहम पार्टनरशिप की और इंग्लैंड को जीत दिला दी.

पाकिस्तान के सेमीफाइनल की उम्मीदें 

इस हार के बाद पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल का रास्ता बहुत कठिन हो गया है. पाकिस्तान का पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ बारिश की वजह से धुल गया था. अब दो मैच के बाद पाकिस्तान के पास सिर्फ एक अंक है. पाकिस्तान का आखिरी मैच शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकेले में है. इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है. अब रेस न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच है. पाकिस्तान को अपना मैच जीतने के साथ ही दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा. शाहीन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि शुक्रवार को कोलंबो में होने वाले मैच में न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड से हार जाएगी.

ये भी पढ़ें-

सबसे बेहतरीन पारी, हैरी ब्रूक की इनिंग के फैन हुए इरफान पठान

टी20 वर्ल्ड कप के बाद छिनेगी सलमान आगा की कप्तानी! मोहम्मद आमिर की भविष्यवाणी

रिकी पोंटिंग ने टीम इंडिया को चेताया, जिम्बाब्वे के खिलाफ उतारे बेस्ट टीम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola