ePaper

सुपौल: प्याज नहीं देने पर चाउमिन दुकानदार को मारी गोली, मौत

Updated at : 11 Jan 2019 9:00 AM (IST)
विज्ञापन
सुपौल: प्याज नहीं देने पर चाउमिन दुकानदार को मारी गोली, मौत

सुपौल/मधेपुरा : सुपौल जिले के लौकहा ओपी क्षेत्र के लतराहा गांव में प्याज नहीं देने पर गुरुवार की देर रात चाउमिन दुकानदार की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. मृत दुकानदार की पहचान मधेपुरा जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के कमलजड़ी निवासी बलराम पासवान के रूप में की गयी है. घटना के वक्त मौजूद […]

विज्ञापन

सुपौल/मधेपुरा : सुपौल जिले के लौकहा ओपी क्षेत्र के लतराहा गांव में प्याज नहीं देने पर गुरुवार की देर रात चाउमिन दुकानदार की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. मृत दुकानदार की पहचान मधेपुरा जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के कमलजड़ी निवासी बलराम पासवान के रूप में की गयी है.

घटना के वक्त मौजूद बेटे ने बताया कि देर रात मेले में करीब 11 बजे बाइक पर सवार तीन लोग चाउमिन की दुकान पर आये और उसके पिता बलराम पासवान से मीट बनाने के लिए प्याज मांगा. पिता ने प्याज देने से इन्कार कर दिया. इसको लेकर बहस होने लगी. इसी दौरान डोमी साह ने उसके पिता को पिस्टल से गोली मार दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन