सुपौल : पटना से जा रही बस पलटी, एक की मौत

Updated at : 15 Sep 2018 6:51 AM (IST)
विज्ञापन
सुपौल : पटना से जा रही बस पलटी, एक की मौत

सरायगढ़ (सुपौल) : पटना से ठाकुरगंज जा रही मोहन मोहन ट्रैवल्स बस एसएसबी कैंप के समीप चालक के संतुलन खो जाने के कारण एनएच 57 से 30 फुट नीचे पलट गयी. इस हादसे में उसमें सवार एक 16 वर्षीया लड़की की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि छह यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो […]

विज्ञापन

सरायगढ़ (सुपौल) : पटना से ठाकुरगंज जा रही मोहन मोहन ट्रैवल्स बस एसएसबी कैंप के समीप चालक के संतुलन खो जाने के कारण एनएच 57 से 30 फुट नीचे पलट गयी. इस हादसे में उसमें सवार एक 16 वर्षीया लड़की की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि छह यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

मृतका यमुना प्रसाद की पुत्री किरण कुमारी बतायी जाती है. वह किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड के टूटामाड़ी गांव की रहनेवाले थी. घायलों में बाबू शाहिद, कुमारी मीणा, पिंकी कुमारी, भूषण कुमार, निर्मला देवी, रानी खातून शामिल हैं. घायलों में पटना के भी हैं. सभी जख्मी सिलीगुड़ी, भागलपुर, किशनगंज व पटना के रहनेवाले बताये जाते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन