स्कूल में गोलू को दी गयी श्रद्धांजलि

Updated at : 04 Jul 2018 6:23 AM (IST)
विज्ञापन
स्कूल में गोलू को दी गयी श्रद्धांजलि

सुपौल/घोघरडीहा : नेपाल के सुनसरी में सोमवार की देर रात सड़क हादसे में मृत गोलू कुमार अंबिका पब्लिक स्कूल डेवढ़ घोघरडीहा में दूसरी कक्षा का छात्र था. घटना की खबर से विद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई. विद्यालय के निदेशक विनोद कुमार सिंह ने छात्र गोलू को श्रद्धांजलि देने के […]

विज्ञापन

सुपौल/घोघरडीहा : नेपाल के सुनसरी में सोमवार की देर रात सड़क हादसे में मृत गोलू कुमार अंबिका पब्लिक स्कूल डेवढ़ घोघरडीहा में दूसरी कक्षा का छात्र था. घटना की खबर से विद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई. विद्यालय के निदेशक विनोद कुमार सिंह ने छात्र गोलू को श्रद्धांजलि देने के लिए शोक सभा का आयोजन किया. इसमें विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं शामिल हुए. छात्र छात्राओं सहित शिक्षकों ने गोलू की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की. शिक्षक मनोज कुमार उर्फ भगवान जी ने बताया कि गोलू काफी प्रतिभावान था. हमेशा अपना होमवर्क पूरा कर विद्यालय आता था. बता दें कि गोलू के पिता स्थानीय विद्युत उपकेंद्र में लाइनमैन के पद पर कार्यरत थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन