ट्रक ने पिकअप वैन को मारी ठोकर, दो जख्मी

सरायगढ़ : भपटियाही थाना क्षेत्र के एन 57 सड़क मार्ग पर गढ़िया चौक के समीप मंगलवार की रात सड़क पर खड़ी पिकअप में पीछे से आ रही ट्रक ने ठोकर मार दिया. इसके कारण पिकअप और ट्रक एनएच 57 के करीब 20 फीट नीचे पलट गयी. ट्रक पलटने से ट्रक चालक रफीक आलम तथा सहचालक […]
सरायगढ़ : भपटियाही थाना क्षेत्र के एन 57 सड़क मार्ग पर गढ़िया चौक के समीप मंगलवार की रात सड़क पर खड़ी पिकअप में पीछे से आ रही ट्रक ने ठोकर मार दिया. इसके कारण पिकअप और ट्रक एनएच 57 के करीब 20 फीट नीचे पलट गयी. ट्रक पलटने से ट्रक चालक रफीक आलम तथा सहचालक 20 वर्षीय वकील अहमद बुरी तरह जख्मी हो गया. वहीं पिकअप चालक बाल-बाल बच गये. ट्रक चालक व सहचालक को स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायगढ़ भपटियाही में भर्ती करवाया गया. जहां वे दोनों उपचाररत हैं. इस बाबत डॉ मनोज कुमार दिवाकर ने बताया कि फिलहाल दोनों जख्मी खतरे से बाहर है.
जानकारी के अनुसार ट्रक चालक रफी आलम ने बताया कि पूर्णिया गुलाबबाग से मक्का लोड कर गुजरात के हिम्मतनगर जा रहे थे. वहीं आम से लदा पिकअप नंबर बीआर 07जी/7469 कटिहार के हसनगंज से दरभंगा बेनीपुर जा रहे थे. इसी दौरान गढिया गांव के समीप टायर पंचर हो जाने के कारण पिकअप गाड़ी खड़ी थी. उसी दौरान मक्का से लदा ट्रक नंबर यूपी 22टी/8636 ने पीछे से आकर ठोकर मार दिया. इसके कारण दोनों वाहन सड़क से नीचे 20 फीट जाकर पलट गयी. घटना की जानकारी मिलते ही भपटियाही थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर चौकीदार को प्रतिनियुक्त कर दिया गया है. मामले की छानबीन में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










