SUPAUL : सीमावर्ती गांव गीदड़मारी के लोगों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

Updated:
विज्ञापन
SUPAUL : सीमावर्ती गांव गीदड़मारी के लोगों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

वीरपुर स्थित 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के अंतर्गत सीमा चौकी रिफ्यूजी कॉलोनी की ओर से जीवंत गांव कार्यक्रम (वाइब्रेंट विलेज) के तहत गीदड़मारी गांव में शनिवार शाम मानव चिकित्सा शिविर (एमसीए) का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

वीरपुर (सुपौल) से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट :

वीरपुर स्थित 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के अंतर्गत सीमा चौकी रिफ्यूजी कॉलोनी की ओर से जीवंत गांव कार्यक्रम (वाइब्रेंट विलेज) के तहत गीदड़मारी गांव में शनिवार शाम मानव चिकित्सा शिविर (एमसीए) का आयोजन किया गया. शिविर में सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना था. शिविर के दौरान 45वीं वाहिनी के कमांडेंट (चिकित्सक) डॉ नरेश कुमार एवं अन्य चिकित्सा कर्मियों की टीम ने कुल 72 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया. जांच के बाद मरीजों को आवश्यक दवाइयां भी मुफ्त में उपलब्ध कराई गईं.

चिकित्सा शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्राप्त किया. ग्रामीणों ने सशस्त्र सीमा बल की इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया. एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य, जागरूकता और सामाजिक विकास को लेकर भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे. इस पहल से सीमावर्ती गांवों में रहने वाले लोगों को काफी लाभ मिल रहा है और सुरक्षा बलों के प्रति लोगों का विश्वास भी मजबूत हो रहा है.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन