प्रधानमंत्री आवास योजना और मनरेगा की डीएम ने की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

बैठक करते डीएम | Prabhat Khabar Network

सुपौल के जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), विकसित भारत जी-राम-जी योजना और लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने मनरेगा में अधिक मानव दिवस सृजन और आवास निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

सुपौल : जिलाधिकारी सावन कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ), कार्यक्रम पदाधिकारियों (मनरेगा) तथा प्रखंड स्वच्छता समन्वयकों के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), विकसित भारत जी-राम-जी योजना और लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की प्रगति की समीक्षा की. बैठक में योजनाओं के समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

मनरेगा में अधिक मानव दिवस सृजन का निर्देश

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों (मनरेगा) को विभागीय लक्ष्य के अनुरूप अधिक से अधिक मानव दिवस सृजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि मनरेगा के तहत रोजगार सृजन में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

आवास निर्माण कार्य में लाएं तेजी

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा करते हुए डीएम ने सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि प्रथम किस्त प्राप्त करने वाले लाभुकों से अविलंब आवास निर्माण कार्य शुरू कराया जाए. वहीं, जिन लाभुकों को सभी किस्तों की राशि मिल चुकी है, उनका आवास निर्माण शीघ्र पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाए.

जियो टैगिंग और एफटीओ जनरेशन पर जोर

जिलाधिकारी ने वासस्थलविहीन लाभुकों को नियमानुसार भूमि उपलब्ध कराने, शेष बचे लक्ष्य के विरुद्ध आवास स्वीकृति की प्रक्रिया जल्द पूरी करने तथा लंबित जियो टैगिंग का कार्य समाप्त करने का निर्देश दिया. साथ ही एफटीओ (फंड ट्रांसफर ऑर्डर) जनरेशन में तेजी लाने को कहा.

बैठक में निदेशक, लेखा प्रशासन, निदेशक एनईपी डीआरडीए, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा), कार्यपालक अभियंता, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें : खरीफ तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा, योजनाओं का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का निर्देश


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन