सोनम वांगचुक के समर्थन में जदिया के युवाओं का सांकेतिक अनशन, केंद्र से वार्ता की मांग

अनशन पर बैठे लोग | Prabhat Khabar Network
राष्ट्रीय युवा महासंघ ने जंतर-मंतर पर अनशनरत सोनम वांगचुक के समर्थन में सांकेतिक अनशन का आयोजन किया. केंद्र सरकार से उनकी मांगों पर शीघ्र वार्ता कर समाधान निकालने की अपील की गई. वक्ताओं ने शिक्षा, पर्यावरण और लोकतांत्रिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला.
सुपौल : राष्ट्रीय युवा महासंघ के बैनर तले मानगंज स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा (अंबेडकर चौक) के समक्ष बुधवार को एकदिवसीय सांकेतिक अनशन आयोजित किया गया. अनशन के माध्यम से जंतर-मंतर पर अनशनरत शिक्षाविद् एवं पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में केंद्र सरकार से शीघ्र वार्ता कर उनकी मांगों का समाधान निकालने की अपील की गई.
कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय युवा महासंघ के कोषाध्यक्ष सज्जन कुमार ने की. वक्ताओं ने शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, लोकतांत्रिक अधिकारों और शांतिपूर्ण आंदोलन के महत्व पर अपने विचार रखते हुए संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने पर बल दिया.
सज्जन कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से रखने का अधिकार है और सरकार को संवाद के माध्यम से समस्याओं का समाधान निकालना चाहिए. मनोज राम ने कहा कि संगठन गांव-गांव जनजागरण अभियान चलाकर शिक्षा और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर लोगों को जागरूक करेगा.
राष्ट्रीय युवा महासंघ के अध्यक्ष ई.एल.के. निराला ने युवाओं से व्यक्तियों के बजाय मुद्दों पर केंद्रित होकर शिक्षा सुधार, पारदर्शिता और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर व्यापक संवाद को बढ़ावा देने की अपील की. वहीं रामचंद्र कुमार मालाकार ने कहा कि शिक्षा और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने वाले लोगों के सुझावों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए.
कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार से सोनम वांगचुक से वार्ता कर उनकी मांगों पर उचित निर्णय लेने, शिक्षा एवं पर्यावरण नीति में स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा अनशनरत सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य की समुचित देखभाल की मांग की गई.
इस अवसर पर अमित चौधरी, संतोष सिरोपा, अनिल पासवान, कृष्णा राज, मनीष यादव, रामचंद्र कुमार, जहांगीर आलम, अजय कुमार, अमोद आनंद, उमाशंकर, जयनारायण ऋषिदेव, संजय यादव, रमेश, ब्रजेश कुमार रजक, सिंटू मेहता, राजकिशोर कुशवाहा, सजनी देवी, छेदनी देवी, कौशल्या देवी, त्रिफुल देवी, गीता देवी, श्रवण आनंद, धीरज कुमार, मुकेश भारतीय, सुबोध साह सहित बड़ी संख्या में युवा एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










