SUPAUL : अपराधी ने बाइक सवार युवक को मारी गोली, पुलिस कर रही जांच

Updated:
विज्ञापन
SUPAUL : अपराधी ने बाइक सवार युवक को मारी गोली, पुलिस कर रही जांच

नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत सरोजा कोनी गांव में शनिवार देर शाम शादी समारोह में जा रहे एक युवक पर बाइक सवार बदमाश ने गोली चला दी.

विज्ञापन

निर्मली (सुपौल) से भागवत कुमार की रिपोर्ट :

नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत सरोजा कोनी गांव में शनिवार देर शाम शादी समारोह में जा रहे एक युवक पर बाइक सवार बदमाश ने गोली चला दी. इस घटना में गम्हरिया वार्ड-9 निवासी राजेंद्र कामत के लगभग 21 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार संतोष अपने एक दोस्त और एक अन्य युवक के साथ बुलेट बाइक से शादी समारोह में शामिल होने सरोजाबेला पंचायत के बेलहा गांव जा रहा था. जैसे ही उनकी बाइक सरोजा कोनी गांव के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रहे एक बाइक सवार युवक ने उन्हें रोकने की कोशिश की और अचानक पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी. गोली संतोष के पैर में घुटने से ऊपर लग गई. हालांकि गनीमत रही कि गोली चलने के दौरान संतोष ने सतर्कता दिखाते हुए खुद को बचाने की कोशिश की, जिससे गोली सीधा गंभीर हिस्से में नहीं लग सकी. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए. सूचना मिलते ही नदी थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल युवक को तत्काल एंबुलेंस से अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली भेजा गया. वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ. जावेद अहमद ने प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सा सुविधा के अभाव में उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया. अस्पताल में मौजूद परिजनों ने बताया कि संतोष पर पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही मनोज यादव द्वारा हमला किया गया है, हालांकि पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है. थानाध्यक्ष शिशुपाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी गई है और आरोपियों की पहचान तथा गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा. फिलहाल घायल युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है, लेकिन गोली लगने और अचानक हुई घटना से वह मानसिक रूप से सदमे में है.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन