सड़क हादसे में घायल प्रभारी प्रधान शिक्षक की इलाज के दौरान मौत, पसरा मातम

Author Vikash Kumar|Edited by Shruti Kumari
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सुपौल जिले के पिपरा प्रखंड से दुखद खबर सामने आई है, जहां जवाहर प्रेम लाल उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधान शिक्षक मो. कलीम उद्दीन की सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान नेपाल के एक अस्पताल में मौत हो गई. उनके निधन से परिजनों, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों में गहरा शोक व्याप्त है.

विज्ञापन

सुपौल: जिले के पिपरा प्रखंड स्थित जवाहर प्रेम लाल उच्च माध्यमिक विद्यालय, बसहा के प्रभारी प्रधान शिक्षक मो. कलीम उद्दीन की सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान नेपाल के एक अस्पताल में मौत हो गई. उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई.

विज्ञापन

विद्यालय से घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, 14 जुलाई को मो. कलीम उद्दीन विद्यालय के क्लर्क रंजीत कुमार के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे. इसी दौरान नवोदय विद्यालय के समीप एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.

नेपाल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को सदर अस्पताल, सुपौल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. मो. कलीम उद्दीन को नेपाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. वहीं क्लर्क रंजीत कुमार का इलाज जारी है.

शिक्षा जगत में शोक की लहर

मो. कलीम उद्दीन नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-21 के निवासी थे. वे अपने मिलनसार स्वभाव, अनुशासित कार्यशैली और शिक्षा के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे. उनके निधन से विद्यालय परिवार, शिक्षा विभाग और स्थानीय लोगों में शोक व्याप्त है. शिक्षकों और छात्रों ने इसे शिक्षा जगत की अपूरणीय क्षति बताया.

अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज

मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल, सुपौल में कराया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया. पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है.

मुआवजे की मांग

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दुर्घटना के जिम्मेदार वाहन चालक की शीघ्र गिरफ्तारी तथा पीड़ित परिवार को उचित सरकारी सहायता और मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन