डूबने से बालक की मौत

कुनौली : भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र कुनौली थाना अंतर्गत कमलपुर के वार्ड नंबर 13 में शनिवार को 14 वर्षीय बालक मो शफीद की कोसी नदी में स्नान करने के क्रम में डूबने से मौत हो गयी. बच्चे के डूबने की खबर अभिवावक व परिजन को तब लगी जब कोसी नदी के किनारे स्पर संख्या 20 पर […]
कुनौली : भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र कुनौली थाना अंतर्गत कमलपुर के वार्ड नंबर 13 में शनिवार को 14 वर्षीय बालक मो शफीद की कोसी नदी में स्नान करने के क्रम में डूबने से मौत हो गयी. बच्चे के डूबने की खबर अभिवावक व परिजन को तब लगी जब कोसी नदी के किनारे स्पर संख्या 20 पर भैंस चरा रहे आस-पास के बच्चों ने घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी.
मौत की खबर सुनते ही परिजन घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े और बच्चे की खोज करने लगे. काफी खोजबीन के बाद डूबे हुए बालक का कोई पता नहीं चला, तब गोताखोर की मदद ली गयी. उपस्थित प्रत्यक्षदर्शी मो शाहउद्दीन, मो जाकिर मो शकील, खेलानंद यादव आदि ने बताया कि बच्चे के डूबने की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दी गयी. जिसके बाद कई घंटे बाद गोताखोर की मदद से डूबे हुए बच्चे को निकाला गया. आनन-फानन में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एसपी अकेला को बुलाया गया. जहां जांच के बाद चिकित्सक ने बालक मो शफीद को मृत घोषित कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










