सुपौल : सड़क निर्माण कंपनी के कर्मी की गोली मार हत्या

Published at :08 Jun 2018 4:24 AM (IST)
विज्ञापन
सुपौल : सड़क निर्माण कंपनी के कर्मी की गोली मार हत्या

सुपौल : वीरपुर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित मंसी-पिपराही गांव के पास सड़क निर्माण कंपनी के एक कर्मी को अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. 32 वर्षीय नागेंद्र यादव उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिला स्थित रामकोला थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है. घटना के संबंध में बताया गया कि […]

विज्ञापन

सुपौल : वीरपुर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित मंसी-पिपराही गांव के पास सड़क निर्माण कंपनी के एक कर्मी को अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. 32 वर्षीय नागेंद्र यादव उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिला स्थित रामकोला थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है. घटना के संबंध में बताया गया कि नागेंद्र यादव सड़क निर्माण में लगे पोकलेन का चालक था. जो करीब 05 साल से सड़क निर्माण कंपनी में काम करता था. बुधवार की मध्य रात्रि जब वे कार्य स्थल पर बने कैंप में सोये हुए थे,

उसी दौरान अपराधियों ने उसके कनपटी में गोली मार दी. इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. इस बात की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा वीरपुर पुलिस को दी गयी और घटना स्थल पर पहुंच वीरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सुपौल भेज दिया. वहीं थाना पुलिस ने घटना की जांच भी शुरू कर दी है. इस घटना से जहां आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है. वहीं पुलिस घटना को लेकर हर बिंदुओं पर गहन रूप से जांच कर ही है. बताया गया कि मृतक के परिजन को घटना की सूचना दे दी गयी है. लिहाजा पुलिस मृतक के परिजन के पहुंचने का इंतजार कर रही है.

इधर घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही है. कोई इसे प्रेम प्रसंग तो कोई आपसी रंजिश के कारण हत्या की बात कर रहे हैं. इस बाबत पूछने पर एसपी मृत्युंजय कुमार चौधरी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर वैज्ञानिक अनुसंधान के सहारे जो भी दोषी पाया जायेगा, उसके विरुद्ध समुचित कार्रवाई की जायेगी.
सीमावर्ती सड़क निर्माण में कामगार था नागेंद्र
सोए हुए अवस्था में अपराधियों ने मारी गोली
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन