बेटे को बचाने गये पिता की धक्का-मुक्की से मौत

जदिया(सुपौल) : थाना क्षेत्र के परसागढ़ी उत्तर पंचायत के फासियाकोठी टोला के वार्ड नंबर 03 में बुधवार की रात्रि को आपसी रंजिश में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में 60 वर्षीय एक वृद्ध की मौत हो गयी. जबकि इस घटना में मृतक कृत्यानंद यादव का पुत्र संजय यादव गंभीर रूप से जख्मी […]
जदिया(सुपौल) : थाना क्षेत्र के परसागढ़ी उत्तर पंचायत के फासियाकोठी टोला के वार्ड नंबर 03 में बुधवार की रात्रि को आपसी रंजिश में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में 60 वर्षीय एक वृद्ध की मौत हो गयी. जबकि इस घटना में मृतक कृत्यानंद यादव का पुत्र संजय यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली. वहीं त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक नामजद आरोपित दीनबंधु यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










