पूर्व अध्यक्षों के आवास की मिट्टी से होगा शिलान्यास

Published at :24 Feb 2018 5:02 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्व अध्यक्षों के आवास की मिट्टी से होगा शिलान्यास

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय करेंगे कार्यालय का शिलान्यास सुपौल : भाजपा जिलाध्यक्ष राम कुमार राय की अध्यक्षता में निवर्तमान जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर के आवास पर हुई. जिलाध्यक्ष श्री राय ने बताया कि वीणा रोड स्थित भाजपा कार्यालय की जमीन पर 26 फरवरी को कार्यालय भवन का शिलान्यास एवं भूमि पूजन पार्टी के प्रदेश […]

विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय करेंगे कार्यालय का शिलान्यास

सुपौल : भाजपा जिलाध्यक्ष राम कुमार राय की अध्यक्षता में निवर्तमान जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर के आवास पर हुई. जिलाध्यक्ष श्री राय ने बताया कि वीणा रोड स्थित भाजपा कार्यालय की जमीन पर 26 फरवरी को कार्यालय भवन का शिलान्यास एवं भूमि पूजन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय के द्वारा किया जायेगा. प्रदेश भाजपा कोषाध्यक्ष सह विधान पार्षद डॉ दिलीप जायसवाल, प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी, प्रदेश संगठन मंत्री शिव नारायण प्रसाद, प्रदेश प्रवक्ता विश्वमोहन कुमार मौजूद रहेंगे.
भूमि पूजन के लिए प्रथम प्रदेश अध्यक्ष स्व ठाकुर प्रसाद तिवारी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर, पूर्व जिलाध्यक्ष योगेश्वर प्रसाद मंडल, डॉ विजय शंकर चौधरी, भोलानाथ सिंह एवं संतोष प्रधान के आवास पर जाकर मिट्टी का संग्रह किया जायेगा. मिट्टी संग्रह कार्यक्रम 25 फरवरी को सुबह 09 बजे किया जायेगा. पूर्व सांसद विश्वमोहन कुमार, निवर्तमान जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर, महामंत्री मनोज कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता सुमन चंद, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गिरीशचंद्र ठाकुर, नगर अध्यक्ष महेश देव मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन