SUPAUL CENCUS : एक माह में काम को पूरा करने का मिला था लक्ष्य, मात्र छह दिनों कर दिया पूरा

Published by :AMIT KUMAR SINH
Published at :10 May 2026 3:54 PM (IST)
विज्ञापन
SUPAUL CENCUS :  एक माह में काम को पूरा करने का मिला था लक्ष्य, मात्र छह दिनों कर दिया पूरा

जनगणना 2026 के तहत चल रहे मकान सूचीकरण व गणना के कार्य में एक प्रगणक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते सबको चौंका दिया है. प्रगणक प्रिया राज ने एक महीने तक में पूरा किये जाने वाले कार्य को मात्र छह दिनों के अंदर पूरा कर दिखाया है.

विज्ञापन

छातापुर (सुपौल) से संजय कुमार पप्पू की रिपोर्ट :

जनगणना 2026 के तहत चल रहे मकान सूचीकरण व गणना के कार्य में एक प्रगणक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते सबको चौंका दिया है. प्रगणक प्रिया राज ने एक महीने तक में पूरा किये जाने वाले कार्य को मात्र छह दिनों के अंदर पूरा कर दिखाया है. प्रगणक के द्वारा हासिल किये गए इस उपलब्धि की प्रशासनिक अधिकारी व पदाधिकारियों में खुब चर्चा हो रही है. बीडीओ डा राकेश गुप्ता की मानें तो प्रगणक प्रिया राज की यह उपलब्धि अन्य प्रगणकों के लिए प्रेरणादायक है. प्रिया राज के इस उत्कृष्ट कार्य को लेकर जिला पदाधिकारी को पत्र भेजा जायेगा, ताकि प्रगणक को सम्मानित व पुरस्कृत कर उसके हौसले को बढाया जा सके. प्रखंड कार्यालय के अनुसार प्रिया राज मुख्यालय स्थित सुरपत सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय में अंग्रेजी विषय की शिक्षिका है. जनगणना 2026 के तहत उसे हाउस लिस्टिंग ब्लाॅक (एचएलबी) संख्या 273 में मकान सुचीकरण व गणना की जिम्मेवारी दी गई थी. मुख्यालय पंचायत वार्ड संख्या 10 स्थित इस ब्लाॅक में उसे 182 मकानों की गणना करने का लक्ष्य निर्धारित था. इस ब्लॉक में कुल 195 सामान्य परिवार निवास करते हैं. इधर प्रगणक प्रिया राज ने छह दिनों में लक्ष्य हासिल करने का राज बताया है. कहा कि मकान सुचीकरण व गणना कार्य के लिए दिए गए प्रशिक्षण से काफी कुछ सिखने को मिला. गणना के दौरान पर्यवेक्षक अनुपमा कुमारी से भी अपेक्षित सहयोग मिल रहा था. एक एक मकान में जाकर उसमे रहने वाले परिवार की जानकारी ली. कुल 33 सवाल पुछे और उसकी जानकारी लेकर एप्प में सिंक किया. जनगणना मकान संख्या और उसमे रहने वाले परिवारों की संख्या को दिवाल पर लेखन कर दिया. तदुपरांत निर्देश के मुताबिक एचएलबी का सुस्पष्ट नजरी नक्शा भी तैयार किया गया.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन