बिजली की बचत से देश को लाभ : डीएम

सुपौल : बिहार विद्युत विनियामक आयोग द्वारा मंगलवार को समाहरणालय स्थित टीसीपी भवन में बिजली टैरिफ दरों के निर्धारण के लिए जन सुनवाई का आयोजन किया गया. जिसमें बिहार विद्युत विनियामक आयोग के अध्यक्ष एसके नेगी, नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूसन कंपनी लिमिटेड के महाप्रबंधक विजय कुमार समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित हुए. इस दौरान जहां विभागीय […]
सुपौल : बिहार विद्युत विनियामक आयोग द्वारा मंगलवार को समाहरणालय स्थित टीसीपी भवन में बिजली टैरिफ दरों के निर्धारण के लिए जन सुनवाई का आयोजन किया गया. जिसमें बिहार विद्युत विनियामक आयोग के अध्यक्ष एसके नेगी, नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूसन कंपनी लिमिटेड के महाप्रबंधक विजय कुमार समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित हुए. इस दौरान जहां विभागीय अधिकारियों ने विद्युत उपभोक्ताओं को आवश्यक जानकारी उपलब्ध करायी.
वहीं मौके पर मौजूद शहर के प्रबुद्ध जन एवं उपभोक्ताओं ने अपने-अपने विचार व विभाग से संबंधित समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा. कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला पदाधिकारी बैद्यनाथ यादव ने विद्युत विनियामक आयोग के अध्यक्ष श्री नेगी का स्वागत किया. जिसके बाद विनियामक आयोग एवं नॉर्थ बिहार डिस्कॉम द्वारा दायर टैरिफ पिटिसन जिसमें वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिये वार्षिक राजस्व की आवश्यकता एवं इस वित्तीय वर्ष के लिये खुदरा विद्युत बिक्री दर के निर्धारण एवं स्वीकृति संबंधी याचिका पर जन सुनवाई की गयी.
जिला पदाधिकारी श्री यादव ने मौके पर ऊर्जा की बचत के लिए लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि आम तौर पर देखा जाता है कि स्ट्रीट लाइट व इस प्रकार के सामूहिक उपकरण के स्वीच दिन में भी ऑन रह जाते हैं. जिससे बेवजह ऊर्जा का नुकसान होता है. जबकि स्थानीय निवासी उसे आसानी से सुबह होने पर बंद कर सकते हैं. आम नागरिकों को भी इसके प्रति सजग होना चाहिये. साथ ही सामाजिक जिम्मेदारी के तहत इसमें सहयोग करना चाहिए. कहा कि पावर की बचत होगी तो ना सिर्फ विभाग बल्कि देश को भी लाभ होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










