बिहार : गरीब अमीना ने भिक्षाटन कर बनाया शौचालय, बनीं प्रेरणास्रोत

Published at :13 Feb 2018 7:22 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार : गरीब अमीना ने भिक्षाटन कर बनाया शौचालय, बनीं प्रेरणास्रोत

स्वच्छता को लेकर समाज को दिखाया आईना, बनीं प्रेरणास्रोत सुपौल : हर व्यक्ति का कुछ-न-कुछ सपना होता है. कुछ का सपना समाज की दिशा व दशा बदलने की प्रेरणा भी देता है. कुछ ऐसी ही कर दिखाया है पिपरा प्रखंड की एक गरीब महिला ने. समाज को आईना दिखाने और परिवार की इज्जत को ढंकने […]

विज्ञापन

स्वच्छता को लेकर समाज को दिखाया आईना, बनीं प्रेरणास्रोत

सुपौल : हर व्यक्ति का कुछ-न-कुछ सपना होता है. कुछ का सपना समाज की दिशा व दशा बदलने की प्रेरणा भी देता है. कुछ ऐसी ही कर दिखाया है पिपरा प्रखंड की एक गरीब महिला ने. समाज को आईना दिखाने और परिवार की इज्जत को ढंकने के लिए पथरा उत्तर पंचायत निवासी 50 वर्षीया अमीना खातून ने भिक्षाटन कर शौचालय बनवा कर मिसाल कायम की है.

केंद्र सरकार स्वच्छ भारत मिशन और बिहार सरकार लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत जागरूकता फैलाकर शौचालय निर्माण व उपयोग के बाद 12 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दे रही है.

फिर भी लोगों द्वारा इस मामले में शत-प्रतिशत दिलचस्पी नहीं दिखाने के कारण विभाग लक्ष्य हासिल करने में असफल साबित हो रहा है. ऐसे में आर्थिक रूप से लाचार अमीना का यह कार्य समाज के अन्य लोगों के लिए अनुकरणीय बन गया है.

जज्बे को मिला सम्मान

अमीना खातून ने जब शौचालय का निर्माण करा लिया तो समाज के लोगों ने इसकी जानकारी जिला प्रशासन को दी. प्रशासन की ओर से आयोजित गौरव सभा में अमीना खातून को डीडीसी डॉ नवल किशोर चौधरी ने माला पहना कर सम्मानित किया. सभा में मौजूद लोगों ने अमीना खातून के जज्बे को सलाम किया. गौरव सभा में लोहिया यूथ ब्रिगेड प्रदेश संयोजक डॉ अमन कुमार, बीडीओ अरविंद कुमार एवं बीईओ सूर्य कुमार यादव ने प्रशस्तिपत्र, बुके व शाल भेंट कर सम्मानित किया.

अमीना की दास्तां

इस संबंध में जब अमीना खातून से बातचीत की गयी तो वह कुछ कहने से पूर्व भावुक हो गयीं. फिर उन्होंने बताया कि मेरे पति चार वर्ष पूर्व ही गुजर गये. साथ ही गरीब व लाचार के ऊपर दो बच्चों का जीवन भी छोड़ गये. तंगी की हालत में मैं एक पुत्र इबरान व एक पुत्री शैरून का भी लालन-पालन कर रही हूं. उन्होंने बताया कि मैं सरकारी जमीन पर किसी तरह फूस के घर में बच्चों के साथ जीवन बसर कर रही है.

हौसला बुलंद हो तो राह आसान

ग्रामीणों ने बताया कि शौचालय निर्माण को लेकर जब अमीना भिक्षाटन कर रही थी, तब कई लोगों को ऐसा प्रतीत हो रहा था कि जिन्हें खुद का ठिकाना नहीं, वे इस कार्य को किस कदर अंजाम दे पायेगी. लेकिन, भिक्षाटन के जरिये पाई-पाई जुटा कर अमीना ने जिस प्रकार से सरकार के अभियान को सफल बनाया है, वह अन्य लोगों के लिए मिसाल बन चुकी हैं. आज पूरे इलाके में उसके कार्य की चर्चा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन