सुपौल : नहर में गिरी बाइक युवक की मौत, दो जख्मी

Published at :08 Feb 2018 5:28 AM (IST)
विज्ञापन
सुपौल : नहर में गिरी बाइक युवक की मौत, दो जख्मी

भीमपुर के ठूंठी पंचायत स्थित लालपुर शाखा नहर 66 आरडी के पास की घटना छातापुर (सुपौल) : भीमपुर थाना क्षेत्र के ठूंठी पंचायत स्थित लालपुर शाखा नहर 66 आरडी के पास मंगलवार की देर शाम बाइक सवार तीन युवक सुखे नहर में गिर गये. इसमें बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो […]

विज्ञापन

भीमपुर के ठूंठी पंचायत स्थित लालपुर शाखा नहर 66 आरडी के पास की घटना

छातापुर (सुपौल) : भीमपुर थाना क्षेत्र के ठूंठी पंचायत स्थित लालपुर शाखा नहर 66 आरडी के पास मंगलवार की देर शाम बाइक सवार तीन युवक सुखे नहर में गिर गये. इसमें बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि अन्य दो सवार जख्मी हो गये.
मृतक का नाम 25 वर्षीय प्रमोद कुमार यादव है, जो अररिया जिले के फुलकाहा थाना क्षेत्र के नवाबगंज का निवासी है. प्रमोद अन्य दो लोगों के साथ ठूंठी वार्ड नंबर 03 में आयोजित नौ दिवसीय महारुद्र यज्ञ देखने आया था.
मंगलवार देर शाम बाइक से अपने घर लौट रहा था. इस दौरान कलानंद चौक से आगे लालगंज शाखा नहर 66 आरडी के पास तीखा मोड़ वाला पुलिया रहने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गयी और सीधे नहर में जा गिरी. दुर्घटना की सूचना के बाद भीमपुर थाना के एसआइ शंभुधारी सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मृतक के शव और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर थाने ले गयी. दुर्घटना की जानकारी के बाद बाइक सवार के परिजन घटना स्थल पर पुलिस से पहले पहुंच गये और दोनों जख्मियों को उपचार के लिये आनन-फानन में बाहर ले जा चुके थे. दुर्घटना स्थल के बाद भीमपुर थाना पहुंचे मृतक के परिजनों के बीच चीख पुकार मची हुई थी. इस बाबत पूछने पर एसआइ श्री सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेजा गया है.
परिजनों ने बताया है कि दोनों जख्मियों का उपचार फारबिसगंज स्थित अस्पताल में चल रहा है. मामले में आवेदन प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन