सरकार की गलत नीतियों के विरोध में चिकित्सकों ने काम का किया बहिष्कार

Published at :03 Jan 2018 3:29 AM (IST)
विज्ञापन
सरकार की गलत नीतियों के विरोध में चिकित्सकों ने काम का किया बहिष्कार

सुपौल : केंद्र सरकार द्वारा चिकित्सकों के हितों पर कुठाराघात एवं दमनात्मक रवैया अपनाते हुए संसद में एनएमसी कानून लाने के विरोध में देश भर के चिकित्सकों ने मंगलवार को सरकारी एवं गैर सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य कार्य का बहिष्कार कर स्वास्थ्य सेवा ठप कर दिया. इसी आलोक में मंगलवार को सदर अस्पताल में डॉक्टरों […]

विज्ञापन

सुपौल : केंद्र सरकार द्वारा चिकित्सकों के हितों पर कुठाराघात एवं दमनात्मक रवैया अपनाते हुए संसद में एनएमसी कानून लाने के विरोध में देश भर के चिकित्सकों ने मंगलवार को सरकारी एवं गैर सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य कार्य का बहिष्कार कर स्वास्थ्य सेवा ठप कर दिया. इसी आलोक में मंगलवार को सदर अस्पताल में डॉक्टरों के कार्य बहिष्कार किये जाने से सदर अस्पताल की चिकित्सा सेवा पर प्रतिकूल असर देखा गया. मालूम हो कि डॉक्टरों के हड़ताल पर चले जाने से सुबह से ही आउटडोर सेवा ठप रहा. डॉक्टरों के कक्ष पर ताला लटका था. आउटडोर में डॉक्टर के नहीं रहने के कारण दवा वितरण केंद्र पर सूना-सूना नजारा था.

यही हाल अस्पताल के अधिकांश बेडों की भी दिखी. जबकि यहां विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा कई मरीजों को कंबल दिया गया था. अस्पताल में भर्ती एक मरीज मुंगरार गांव निवासी सुआलाल मंडल के परिजनों ने बताया कि उनकी स्थिति अचानक गंभीर हो गयी. जिस कारण परिजनों द्वारा उपचार के लिए मंगलवार को सदर अस्पताल लाया गया.

बताया कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा मरीज को भर्ती कर लिया गया. लेकिन सरकारी कानून से आहत चिकित्सकों द्वारा मरीज का समुचित तरीके से उपचार नहीं किया जा रहा है. बताया कि भर्ती होने के बाद से किसी डॉक्टर ने मरीज का हाल तक जानने का प्रयास नहीं किया.

राघोपुर प्रतिनिधि के अनुसार रेफरल अस्पताल राघोपुर के चिकित्सकों द्वारा आईएमए के आह्वान पर एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल का आयोजन किया गया. हड़ताल के कारण मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. वहीं आयुर्वेदिक चिकित्सक के इस हड़ताल में शामिल नहीं रहने के कारण आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ इरफान आलम के द्वारा अस्पताल आये मरीजों का इलाज किया जा रहा था. जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दीप नारायण राम ने बताया कि उक्त सांकेतिक हड़ताल में डॉ डीएन यादव, डॉ रमेश मेहता, डॉ शिव मंगल सिंह सहित अन्य डॉक्टर शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन