जिला स्तरीय तालिमी मरकज शिक्षा सेवकों की बैठक संपन्न

Published at :25 Dec 2017 6:02 AM (IST)
विज्ञापन
जिला स्तरीय तालिमी मरकज शिक्षा सेवकों की बैठक संपन्न

सुपौल : मुख्यालय स्थित विलियम्स उच्च विद्यालय परिसर में रविवार की जिला स्तरीय तालीमी मरकज शिक्षा सेवकों की बैठक संपन्न हुई. संघ के इंद्रजीत सदा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जहां तालीमी मरकज से जुड़े कर्मियों की समस्याओं पर विचार किया गया. साथ ही इसके समाधान पर सदस्यों ने अपनी अपनी राय व्यक्त किया. […]

विज्ञापन

सुपौल : मुख्यालय स्थित विलियम्स उच्च विद्यालय परिसर में रविवार की जिला स्तरीय तालीमी मरकज शिक्षा सेवकों की बैठक संपन्न हुई. संघ के इंद्रजीत सदा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जहां तालीमी मरकज से जुड़े कर्मियों की समस्याओं पर विचार किया गया. साथ ही इसके समाधान पर सदस्यों ने अपनी अपनी राय व्यक्त किया. शिक्षा सेवकों ने आगामी 04 जनवरी 2018 में मुख्यमंत्री के आगमन को ध्यान में रखते हुए मानव शृंखला की तैयारी में सहयोग देने पर बल दिया.

इसके लिए अपने अपने क्षेत्र में लोगों को जागरूक बनाने और अधिक संख्या में लोगों को मानव शृंखला में भाग लेने के लिए प्रेरित करने को कहा गया. बैठक में अवैस आलम, अभिनन्दन ऋषिदेव, रुखसाना खातून, शमशाद अंसारी, मो अंजारुल हक, कमलदेव ऋषिदेव, सलीम साबरी, शबाना बेगम, रूबी खातून, वरुण सदा, जमजम आरा, रौशन सदा, नाजरा खातून, सुरेंद्र सदा, बीबी सईदा, मो मुस्तफा सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन