आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम

सुपौल : सदर प्रखंड के लौकहा अतिरिक्त उपस्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को एक प्रसूता की मौत हो गयी. घटना के उपरांत आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टर व नर्स पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए एपीएचसी में हंगामा किया. इसके साथ ही सिंघेश्वर-परसरमा पथ को जाम कर दिया. हालांकि परिजनों के आक्रोश को देख […]
सुपौल : सदर प्रखंड के लौकहा अतिरिक्त उपस्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को एक प्रसूता की मौत हो गयी. घटना के उपरांत आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टर व नर्स पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए एपीएचसी में हंगामा किया. इसके साथ ही सिंघेश्वर-परसरमा पथ को जाम कर दिया. हालांकि परिजनों के आक्रोश को देख मौके से नर्स फरार हो गयी.
मौके पर पहुंची लौकहा पुलिस के समझाने के बाद भी परिजन डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग करते रहे. बाद में मामला बिगड़ते देख प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक मौके पर पहुंचे और आक्रोशित परिजन को समझा बुझा कर जाम समाप्त कराया. इधर जाम के कारण उक्त रास्ते से आवाजाही कर रहे चालक व राहगीरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. घटना के बाद से मृतका के ससुराल व मायके में कोहराम मचा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










