40 बोतल शराब के साथ दो गिरफ्तार

किसनपुर : किसनपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की रात छापेमारी कर गोल चौक के पास बाइक सवार दो लोगों को शराब के साथ गिरफ्तार किया है. दोनों के पास से 40 बोतल शराब बरामद की गयी है. गिरफ्तार शराब कारोबारियों को जेल भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना […]
किसनपुर : किसनपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की रात छापेमारी कर गोल चौक के पास बाइक सवार दो लोगों को शराब के साथ गिरफ्तार किया है. दोनों के पास से 40 बोतल शराब बरामद की गयी है. गिरफ्तार शराब कारोबारियों को जेल भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिलने पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया.
इसी दौरान गोल चौक के पास सरायगढ़ की ओर से आ रहे दो बाइक सवार की तलाशी ली गयी. तलाशी के दौरान कारोबारी के पास बैग से शराब बरामद की गयी. दोनों कौरिया गांव निवासी रणम सिंह एवं उपेंद्र सिंह है. थानाध्यक्ष के मुताबिक उपेंद्र सिंह निजी क्लिनिक के कंपाउंडर के साथ-साथ शराब का भी कारोबार करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










