सांसद रंजीत रंजन के काफिले में चल रही गाड़ी ने तीन लोगों को कुचला, दो की हालत गंभीर

सुपौल : सांसद रंजीत रंजन के काफिले में चल रही गाड़ी ने तीन लोगों को कुचल दिया है. दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है. घटना निर्मली शिकरघटा पथ का बताया जा रहा है. घटना उस समय घटी जब सांसद बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करके लौट रही थीं. घायलों को स्थानीय अस्पताल में […]
सुपौल : सांसद रंजीत रंजन के काफिले में चल रही गाड़ी ने तीन लोगों को कुचल दिया है. दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है. घटना निर्मली शिकरघटा पथ का बताया जा रहा है. घटना उस समय घटी जब सांसद बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करके लौट रही थीं. घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है.
https://www.youtube.com/watch?v=rV0YscebZZQ
जख्मियों में 48 वर्षीय वीर बहादुर यादव, सरोज कुमार का 3 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार, विजय कुमार यादव का 9 वर्षीय पुत्र निरंजन कुमार यादव शामिल हैं. सभी निर्मली थाना क्षेत्र के दुधेला गांव के निवासी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










