3.85 लाख लोग प्रभावित: डीएम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Aug 2017 4:16 AM (IST)
विज्ञापन

परेशानी. आठ प्रखंडों की कुल 41 पंचायत पूरी तरह बाढ़ की चपेट में कोसी, सुरसर एवं तिलयुगा नदी में अचानक आयी बाढ़ के कारण सुपौल जिला के कई पंचायतों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. सुपौल जिला के आठ प्रखंडों की कुल 41 पंचायत पूरी तरह एवं 30 पंचायत आंशिक रूप से प्रभावित […]
विज्ञापन
परेशानी. आठ प्रखंडों की कुल 41 पंचायत पूरी तरह बाढ़ की चपेट में
कोसी, सुरसर एवं तिलयुगा नदी में अचानक आयी बाढ़ के कारण सुपौल जिला के कई पंचायतों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. सुपौल जिला के आठ प्रखंडों की कुल 41 पंचायत पूरी तरह एवं 30 पंचायत आंशिक रूप से प्रभावित हुई है.
सुपौल : जिले के विभिन्न जगहों पर बारिश और बाढ़ से हुई तबाही के बाद डीएम बैद्यनाथ यादव ने राहत के लिये किये जा रहे कार्यों की जानकारी शुक्रवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों को दी. उन्होंने बताया कि कोसी, सुरसर एवं तिलयुगा नदी में अचानक आयी बाढ़ के कारण सुपौल जिला के कई पंचायतों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. सुपौल जिला के आठ प्रखंडों की कुल 41 पंचायत पूरी तरह एवं 30 पंचायत आंशिक रूप से प्रभावित हुई है.
185 गांव के 3,85,818 लोग किसी न किसी रूप में प्रभावित हुए हैं. जिला प्रशासन द्वारा की गयी बाढ़ पूर्व तैयारी का ही प्रतिफल रहा कि बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होते ही बाढ़ प्रभावित लोगों के निष्क्रमण के साथ-साथ उन्हें राहत एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की कार्रवाई तत्क्षण शुरू कर दी गयी. जिला प्रशासन ने कुल 133 सरकारी तथा 77 निजी नाव के साथ ही चार मोटर बोट का परिचालन अलग-अलग बाढ़ग्रस्त इलाके में किया. इसके अतिरिक्त 12,995 पॉलीथिन शीट्स, सूखा राशन, हैलोजेन टैबलेट एवं आवश्यक सामग्री का वितरण भी बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच किया गया है. सरकार द्वारा एनडीआरएफ की टुकडियां सुपौल जिले को उपलब्ध करा दी गयी है. जिला प्रशासन एवं एनडीआरएफ के सहयोग से लगभग 65 हजार प्रभावित लोगों को सफलता पूर्वक सुरक्षित निकाला गया है.
क्षतिग्रस्त एप्रोच पथ को किया जायेगा दुरुस्त
जिलाधिकारी ने बताया कि सुपौल जिला अंतर्गत बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में पानी के तेज बहाव से कई स्थलों पर मुख्य मार्ग से एप्रोच पथ का संपर्क टूट चुका है. जिसके कारण बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित स्थलों पर आने में काफी कठिनाई हो रही है. साथ ही सड़क संपर्क टूटने से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक राहत सामग्री वितरण में भी कठिनाई हो रही है. ऐसी स्थिति में क्षतिग्रस्त एप्रोच पथ को दुरुस्त कराया जायेगा. इस संबंध में तत्काल चचरी पुल माध्यम से क्षतिग्रस्त एप्रोच पथ को चालू करने के दिशा में विभाग से पूछा गया है. विभाग द्वारा 14वीं वित्त अंतर्गत ग्राम पंचायत को आवंटित (अनटाईिटल फंड) 20 प्रतिशत की राशि से चचरी पुल निर्माण करने का निर्देश प्राप्त हुआ है. विभागीय निर्देश के आलोक में बाढ़ से प्रभावित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारियों को बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र ग्राम पंचायत व गांव का सर्वे कर क्षतिग्रस्त एप्रोच पथ को आवश्यकता अनुसार 14वीं वित्त अंतर्गत ग्राम पंचायत को आवंटित अनटाईड फंड की राशि से चचरी पुल का निर्माण कार्य अविलंब कराने का निर्देश दिया गया है. डीएम ने बताया कि कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल, सुपौल, त्रिवेणीगंज, वीरपुर एवं कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल, सुपौल, पिपरा को भी क्षतिग्रस्त मुख्य मार्ग एवं एप्रोच पथ का सर्वे कराकर ब्रिक बेस अथवा चचरी पुल निर्माण के माध्यम से क्षतिग्रस्त मार्ग को अविलंब चालू कराये जाने के लिए निर्देश दिये गये हैं.
राहत को लेकर जिला प्रशासन गंभीर
उन्होंने बताया कि राहत को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है. जिले के मरौना में 11, किसनपुर में 5, निर्मली में 11, बसंतपुर में 3, छातापुर में 5 राहत शिविर खोले गये हैं. शिविरों में प्रतिदिन प्रति व्यस्क को 500 ग्राम, प्रति बच्चे 200 ग्राम की दर से चावल तथा 100 ग्राम प्रति व्यक्ति को दाल एवं 200 ग्राम सब्जी के साथ-साथ पांच वर्ष के बच्चों को दूध उपलब्ध कराया जा रहा है. बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच तत्क्षण सहायतार्थ प्रति पैकेट चूड़ा ढाई किलो एवं चीनी/गुड़ 500 ग्राम की दर से लगभग 27 हजार सूखा राशन का पैकेट वितरण किया जा चुका है. डीएम ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच वितरण करने के लिए सूखा खाद्यान्न की पैकिंग की जा रही है. इनमें ढाई किलो चूड़ा, 500 ग्राम चीनी, 5 किलोग्राम चावल, 1 किलोग्राम दाल, 2 किलोग्राम आलू व 1 किलोग्राम सोया बड़ी, 1 किलोग्राम नमक व 50 ग्राम हल्दी पाउडर शामिल है. उक्त सामग्री पैकेट का वितरण शनिवार से कर दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










