ट्रक की चपेट में आने से वृद्धा की मौत, सड़क जाम

Published at :01 Aug 2017 5:36 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आने से वृद्धा की मौत, सड़क जाम

छातापुर : भीमपुर थानाक्षेत्र के चैनपुर स्थित एसएच 91 पर सोमवार को चावल लदे ट्रक के चपेट में आ जाने से एक 62 वर्षीया वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाबत बताया जा रहा है कि मृतका राधा देवी अपने भतीजा मिथुन साह के साथ साइकिल पर सवार होकर भीमपुर थाना […]

विज्ञापन

छातापुर : भीमपुर थानाक्षेत्र के चैनपुर स्थित एसएच 91 पर सोमवार को चावल लदे ट्रक के चपेट में आ जाने से एक 62 वर्षीया वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाबत बताया जा रहा है कि मृतका राधा देवी अपने भतीजा मिथुन साह के साथ साइकिल पर सवार होकर भीमपुर थाना चौक जा रही थी. इसी क्रम में तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक के चपेट में आ गयी.

इस घटना में साइकिल चालक भी मामूली रूप से जख्मी हो गया. घटना के बाद मृतका के परिजन मुआवजा देने तथा दोषी ट्रक चालक पर कार्रवाई करने की मांग करते हुए दुर्घटना स्थल पर जमकर हंगामा किया. साथ ही दुर्घटना से आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से राजमार्ग पर कई जगह अवरोधक लगाकर तकरीबन छह घंटे तक सड़क जाम कर दिया. जाम की सूचना पर बीडीओ परवेज आलम, सीओ लाला प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, भीमपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार, बलुआ थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल, छातापुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया. लेकिन दुर्घटना के लिए ट्रक चालक को जिम्मेवार ठहराते हुए वरीय अधिकारी को स्थल पर बुलाने तथा समुचित मुआवजा दिलाये जाने की मांग पर अड़े रहे. वहीं आक्रोशितों ने शव को पोस्टमार्टम में ले जाने से मना कर दिया. इस दौरान स्थानीय जिप सदस्य उमेश कुमार मंडल उर्फ मलखा मंडल, क्रांति झा, रामजी मंडल, विरेंद्र दास, योगानंद यादव, अजय कुमार आनंद घटना स्थल पर पहुंचे. आक्रोशितों से बातचीत के उपरांत पुलिस व प्रशासन के सहयोग से शव को पोस्टमार्टम में भेजने के बाद जाम को हटवाकर आवागमन बहाल कराया जा सका. इस संदर्भ में बीडीओ श्री आलम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम में भेजवाने के बाद अग्रेतर कार्रवाई के लिए भीमपुर थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है. वहीं भीमपुर पुलिस की मानें तो सीएमआर चावल लदे ट्रक को जब्त कर लिया गया है. जबकि मौके से चालक भागने में सफल रहा. मामले में यदि मृतका के परिजन द्वारा आवेदन नहीं प्राप्त होता है तो चौकीदार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी. बताया जा रहा है कि दुर्घटना को अंजाम देने वाला ट्रक संख्या बीआर 11 एस 6086 छातापुर निवासी मनोज चौधरी का है.

बोले एसडीएम

एसडीएम विनय कुमार सिंह ने बताया कि बरामद चावल एसएफसी का नहीं है. जांच टीम द्वारा समर्पित प्रतिवेदन में सीएमआर का चावल बताया गया है. जो पूर्णिया स्थित खुशी राईस मिल का है. बैग पर छातापुर प्रखंड के चरणे पैक्स का लेबल लगा हुआ है. जबकि ट्रक में मिले चालान पर उधमपुर पैक्स का नाम अंकित है. श्री सिंह ने यह भी बताया कि इसके बावजूद चावल कहां से और कैसे ले जाया जा रहा था. आशंका जतायी जा रही है कि चावल कालाबजारी के नीयत से नेपाल की ओर ले जाया जा रहा था. इसकी जांच के लिए संबंधित विभाग को पूरे मामले से अवगत करा दिया गया है. ताकि मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा सके. जो भविष्य में इस तरह की को कोई घटना हो जाय.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन