पोखर में डूबने से बालक की मौत

Published at :29 Jul 2017 3:22 AM (IST)
विज्ञापन
पोखर में डूबने से बालक की मौत

कटैया निर्मली : पिपरा थाना क्षेत्र के पथरा उत्तर पंचायत स्थित वार्ड नंबर पांच में शुक्रवार को पोखर में डूबने से एक 13 वर्षीय बालक की मौत हो गई. जानकारी अनुसार झारखंड के साहेबगंज जिले के मिरजाचौकी निवासी अम्बिका गोस्वामी का पुत्र आदित्य कुमार गांव में ही अपने मामा हरेराम गोस्वामी के यहां रह कर […]

विज्ञापन

कटैया निर्मली : पिपरा थाना क्षेत्र के पथरा उत्तर पंचायत स्थित वार्ड नंबर पांच में शुक्रवार को पोखर में डूबने से एक 13 वर्षीय बालक की मौत हो गई. जानकारी अनुसार झारखंड के साहेबगंज जिले के मिरजाचौकी निवासी अम्बिका गोस्वामी का पुत्र आदित्य कुमार गांव में ही अपने मामा हरेराम गोस्वामी के यहां रह कर पढ़ाई करता था. जो शुक्रवार की सुबह अन्य बच्चों के साथ खेलने पोखर महार पर गया. इसी बीच वह स्नान करने पोखर में चला गया. जहां अधिक पानी में चले जाने के कारण डूबने से उसकी मौत हो गयी.

हालांकि वहां मौजूद बच्चों के हल्ला करने पर जब तक आस-पास के लोग पहुंचते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना की जानकारी मिलने पर पंचायत के मुखिया अशोक लाल मंडल व सरपंच ब्रहमदेव ठाकुर पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर ढांढस बंधाया. बालक की मौत के बाद वार्ड नंबर 05 में शोक की लहर है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन