डीएम ने अधिकारियों को िदये निर्देश

Published at :29 Jul 2017 3:21 AM (IST)
विज्ञापन
डीएम ने अधिकारियों को िदये निर्देश

डीएम ने बीडीओ, सीओ व सीडीपीओ कार्यालय का किया निरीक्षण निरीक्षण के दौरान योजनाओं की स्थिति से हुए अवगत सरायगढ़ : जिला पदाधिकारी बैद्यनाथ यादव ने शुक्रवार को प्रखंड, अंचल व सीडीपीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान डीएम ने प्रखंड कर्मियों की उपस्थिति पंजी, न्यायालय से संबंधित पंजी, लॉगबुक पंजी, कैश बुक पंजी, […]

विज्ञापन

डीएम ने बीडीओ, सीओ व सीडीपीओ कार्यालय का किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान योजनाओं की स्थिति से हुए अवगत
सरायगढ़ : जिला पदाधिकारी बैद्यनाथ यादव ने शुक्रवार को प्रखंड, अंचल व सीडीपीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान डीएम ने प्रखंड कर्मियों की उपस्थिति पंजी, न्यायालय से संबंधित पंजी, लॉगबुक पंजी, कैश बुक पंजी, संदेशवाहक पंजी, सेवा पुस्तिका, अंकेक्षण पंजी, भंडार पंजी, लोकसूचना पंजी, आकस्मिक अवकाश पंजी, आगत निर्गत पंजी मनरेगा सहित जॉब कार्ड आदि का अवलोकन किया. जांचोपरांत उन्होंने बीडीओ वीरेंद्र कुमार को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. डीएम ने लॉग बुक पंजी को सही तरीके से संधारण करने का निर्देश भी दिया. डीएम ने कहा कि प्रखंड व अंचल कर्मी हर हाल में समय पर कार्यालय में उपस्थित होने का कर्मियों को निर्देश दिया. उन्होंने बीडीओ सह सीओ शरत कुमार मंडल को समय पर नहीं पहुंचने वाले कर्मियों की हाजिरी काटने का निर्देश दिया.
डीएम ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, कन्या विवाह योजना, कबीर अंत्येष्टि योजना की जांच की और बीडीओ को कबीर अंत्येष्टि योजना में राशि के लिए मांग करने का निर्देश दिया. इस दौरान डीएम ने फसल क्षतिपूर्ति की भी समीक्षा की. डीएम ने सात निश्चय योजना के तहत संचालित योजना को शत-प्रतिशत पालन का निर्देश दिया. साथ ही विकासात्मक कार्य में तेजी लाने की बात कही. इस दौरान ओडीएफ को लेकर भी डीएम सख्त दिखे. निरीक्षण के क्रम में प्रखंड व अंचल कर्मी समेत अधिकारी व अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन